फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Army Cantt XI won the match by six wickets

Shahjahanpur News: आर्मी कैंट इलेवन ने छह विकेट से जीता मैच

Mon, 26 Feb 2024 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 26 Feb 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Army Cantt XI won the match by six wickets
स्वर्ण जयंती स्टेडियम में चल रहे मैच के ​खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। संस्था
शाहजहांपुर। ओसीएफ के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में ट्रूप्स प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को पहला मैच केएफएल लीजेंड तथा आर्मी कैंट इलेवन टीम के बीच खेला गया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए केएफएल लीजेंड की टीम ने 20 ओवर में 105 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी आर्मी कैंट इलेवन की टीम ने छह विकेट रहते लक्ष्य प्राप्त कर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब खिलाड़ी देवराज को सौंपा गया। उन्होंने नाबाद 43 गेंदों पर 50 रन बनाए। दूसरा मैच ओसीएफ सुपर इलेवन तथा जल निगम की टीम के बीच हुआ। इसमें जल निगम सात विकेट से विजेता रहा। इस मैच का मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी जानेलम रहे। उन्होंने नाबाद 14 गेंदो में 33 रन बनाए। इस मौके पर ओसीएफ के डीजीएम ऋषि बाबू, आर्मी के कर्नल श्रीकांत कोठारी, ओसीएफ के वरिष्ठ खिलाडी अभिषेक, मुकेश, अजीत, विमल, महेश, पेट्रिक दास, अरविंद श्रीवास्तव, आफताब, अजमल, आरडी पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed