{"_id":"672d2ef42de66d2191079ef7","slug":"anshikas-model-based-on-food-health-and-hygiene-got-first-place-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-130764-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भोजन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर आधारित अंशिका के मॉडल ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भोजन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर आधारित अंशिका के मॉडल ने पाया पहला स्थान
Fri, 08 Nov 2024 02:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 08 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
पीएम श्री जीआईसी के सभागार में विज्ञान प्रदर्शनी की विजेता छात्रा को पुरस्कृत करते डीआईओएस हरिव
शाहजहांपुर। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में बृहस्पतिवार को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 52वीं जनपद स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी के विजेताओं को डीआईओएस हरिवंश कुमार ने पुरस्कृत किया। प्रदर्शनी में माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान के मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया था।
सतत भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय पर आधारित बाल विज्ञान प्रदर्शनी में सीनियर वर्ग के विषय भोजन स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के तहत मॉडल प्रस्तुत करने में अंशिका ने पहला स्थान पाया। यातायात एवं संचार पर अदीवा तारिक, प्राकृतिक खेती पर अनवीक्षा, आपदा प्रबंधन में रितेश कुमार, गणितीय मॉडलिंग कम्प्यूटेशन सोच पर मनसा दीक्षित, कचरा प्रबंधन में विमलेश राज, संसाधन प्रबंधन पर युवराज वर्मा द्वारा बनाया गया मॉडल प्रथम रहा।
जूनियर संवर्ग में शिजा खान, शीतल कपूर, अजूल अंसारी, वरीसा, तपस्या कश्यप, अनन्या सिंह, नवेद के स्थिर मॉडल प्रथम रहे। क्रियाकारी मॉडलों में मोहम्मद अनस अंसारी, अदीबा, सिद्धांत, नैतिक भारद्वाज, सुब्रत तिवारी, आराध्या द्विवेदी, अशरा के बनाए मॉडल अव्वल दर्जे के घोषित किए गए। पुरस्कार वितरण के दौरान पीएमश्री जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल कुमार, अध्यापक प्रेमशंकर सक्सेना, संजय शंकर मिश्रा, राजन प्रजापति आदि मौजूद रहे।