फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Announcement of dates for the election of block units of Primary Teachers' Union

Shahjahanpur News: प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाइयों के निर्वाचन के लिए तिथियों की घोषणा

Mon, 04 Aug 2025 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Announcement of dates for the election of block units of Primary Teachers' Union
प्राथमिक ​शिक्षक संघ की बैठक में मंचासीन पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन - फोटो : mathura
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) की बैठक में ब्लॉक इकाइयों के निर्वाचन की तिथियां घोषित कर दी गईं। 20 अगस्त से दो सितंबर तक आठ दिन में प्रत्येक दिन दो ब्लॉकों का चुनाव होगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय ने कहा कि संघ में समय से खुला निर्वाचन होने से शिक्षकों में जागरूकता बढ़ती है। इसलिए प्रत्येक ब्लॉक में सदस्यता अभियान लगातार जारी रखते हुए अधिक शिक्षकों को संगठन से जोड़ा जाएगा। 17 अगस्त तक सदस्यता अभियान पूर्ण करके अंतिम सदस्य सूची बनाकर जिला निर्वाचन समिति के पास उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ब्लॉक कमेटी के चुनाव कराने के लिए 15 सदस्यीय जिला निर्वाचन समिति गठित कर दी गई है। पांडेय ने बताया कि 20 अगस्त को बंडा और खुटार, 21 अगस्त को कटरा-खुदागंज और तिलहर, 22 को निगोही और तिलहर, 25 को जलालाबाद और मदनापुर, 26 को कांट और ददरौल, 28 अगस्त को भावलखेड़ा और नगर क्षेत्र, 29 को पुवायां और सिंधौली, दो सितंबर को कलान और मिर्जापुर ब्लॉक में खुला निर्वाचन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed