फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Allegations of Harassment Leveled Against Chowk Kotwal; Action Demanded from SP

Shahjahanpur News: चौक कोतवाल पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, एसपी से कार्रवाई की मांग

Fri, 17 Apr 2026 10:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Allegations of Harassment Leveled Against Chowk Kotwal; Action Demanded from SP
एसपी कार्यालय के बाहर मौजूद सपा पदा​धिकारी व कार्यकर्ता। स्रोत : पार्टी
शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को एसपी सौरभ दीक्षित से मुलाकात की। जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने चौक कोतवाल अश्वनी सिंह पर मोहम्मदजई मोहल्ले के मंडी क्षेत्र के दुकानदारों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने एसपी को बताया कि 16 अप्रैल को दुकानदारों ने चौक कोतवाल पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाते हुए उन्हें जानकारी दी थी। तनवीर खान ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के साथ नाइंसाफी होने पर पार्टी का नारा लगाना संवैधानिक अधिकार है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस ने दुकानदारों या पार्टी कार्यकर्ताओं को बेवजह परेशान किया तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी। एसपी ने प्रतिनिधिमंडल को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। दुकानदार अपनी दुकानों पर बैठकर सामान्य रूप से कारोबार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, सपा जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed