फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   akhand path

शहीद सारज सिंह के यहां आज होगा अखंड पाठ साहिब का भोग

Wed, 20 Oct 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
akhand path
शहीद सारज सिंह के यहां हो रहा अखंड पाठ - फोटो : POWAYAN
पुवायां (शाहजहांपुर)। शहीद सारज सिंह का बुधवार को दसवां कार्यक्रम होगा। घर पर चल रहे अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद गांव बरीबरा के गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। अखंड पाठ 18 अक्तूबर से हो रहा है। गौरतलब है कि 11 अक्तूबर को कश्मीर में पुंछ के पास सूरनकोट के चामरेर फॉरेस्ट एरिया में सेना के आतंक विरोधी सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना के जवानों की आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई थी।
विज्ञापन

यहां घुसपैठ कर आए आतंकवादी भारी हथियारों से लैस थे। इस मुठभेड़ के दौरान बंडा के गांव अखत्यारपुर धौकल निवासी सारज सिंह के साथ तीन जवान और एक जेसीओ शहीद हो गए थे। 13 अक्तूबर को शहीद सारज सिंह का पार्थिव शरीर शाहजहांपुर लाया गया था। उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था।
विज्ञापन

सारज सिंह के चौथे की रस्म के बाद 18 अक्तूबर से घर पर अखंड पाठ का आयोजन शुरू किया गया था। बुधवार को अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ेगा और दसवां कार्यक्रम संपन्न होगा। इसके बाद पड़ोस के गांव बरीबरा गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। कीर्तन दरबार के बाद प्रसाद का वितरण होगा। शहीद के दसवां कार्यक्रम में भारी संगत के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed