{"_id":"616f1fb635e4ec052949da40","slug":"akhand-path-shahjahanpur-news-bly463461225","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद सारज सिंह के यहां आज होगा अखंड पाठ साहिब का भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद सारज सिंह के यहां आज होगा अखंड पाठ साहिब का भोग
विज्ञापन
शहीद सारज सिंह के यहां हो रहा अखंड पाठ
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। शहीद सारज सिंह का बुधवार को दसवां कार्यक्रम होगा। घर पर चल रहे अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद गांव बरीबरा के गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। अखंड पाठ 18 अक्तूबर से हो रहा है। गौरतलब है कि 11 अक्तूबर को कश्मीर में पुंछ के पास सूरनकोट के चामरेर फॉरेस्ट एरिया में सेना के आतंक विरोधी सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना के जवानों की आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई थी।
यहां घुसपैठ कर आए आतंकवादी भारी हथियारों से लैस थे। इस मुठभेड़ के दौरान बंडा के गांव अखत्यारपुर धौकल निवासी सारज सिंह के साथ तीन जवान और एक जेसीओ शहीद हो गए थे। 13 अक्तूबर को शहीद सारज सिंह का पार्थिव शरीर शाहजहांपुर लाया गया था। उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था।
सारज सिंह के चौथे की रस्म के बाद 18 अक्तूबर से घर पर अखंड पाठ का आयोजन शुरू किया गया था। बुधवार को अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ेगा और दसवां कार्यक्रम संपन्न होगा। इसके बाद पड़ोस के गांव बरीबरा गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। कीर्तन दरबार के बाद प्रसाद का वितरण होगा। शहीद के दसवां कार्यक्रम में भारी संगत के पहुंचने की संभावना है।