{"_id":"f86c57041efafff93db0e19b4d3bd99c","slug":"ajay-pratap-took-over-the-chair-of-the-district-panchayat-president-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय प्रताप ने संभाली जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय प्रताप ने संभाली जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी
शाहजहांपुर
Updated Thu, 14 Jan 2016 07:50 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह भारी हौच-पौच और अव्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रभारी डीएम एमएन उपाध्याय ने अजय प्रताप सिंह यादव को अध्यक्ष और बाद में अध्यक्ष अजय प्रताप ने सदस्यों को देश की संप्रभुता और एकता-अखंडता की शपथ दिलाई।
गांधी भवन में हुए शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेने के बाद अध्यक्ष अजय प्रताप ने उनके कमजोर कंधों पर जो जिम्मेदारी डाली गई, उससे वह हतोत्साहित नहीं, अपितु काफी उत्साहित है। वह सभी को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि विकास की गंगा बिना किसी भेदभाव के खेत-खलिहान तक जरूर ले जाएंगे। वह क्रिकेट खिलाड़ी होने के साथ विधि के छात्र भी हैं, लिहाजा पूरी जिम्मेदारी से बैटिंग भी करेंगे और सीखेंगे भी। अजय प्रताप ने कहा कि उनके रूप में जिले को पहला ऐसा अध्यक्ष मिला है, जिसे समझाया भी जा सकता है और डांटा भी जा सकता है। क्योंकि वह सबसे कम उम्र के हैं।
समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा विधानमंडल के नेता सुरेश कुमार खन्ना ने अजय प्रताप को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने में सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार जताते हुए उन सदस्यों से भी सहयोग की अपेक्षा की जिन्होंने वोट नहीं दिया। कहा: सभी सदस्य भेदभाव छोड़कर अपने अध्यक्ष को सहयोग देकर क्षेत्र का विकास कराएं।
विज्ञापन
सांसद कृष्णा राज ने कहा कि जिस तरह सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर रहा है, उसी तरह अजय प्रताप ने राजनीति के सूर्य की दिशा बदली है। उन्होंने आशा जताई कि इस परिवर्तन में विकास की धारा बहेगी और जनता को सुशासन देखने को मिलेगा। इस मौके पर कुंवर जीवेश प्रसाद और राकेश मिश्रा को आयोजकों ने हाथोंहाथ लिया और उनकी सराहना की। डॉ. सुरेश मिश्र और डीपी सिंह के संचालन में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव ने सभी के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री जेपीएस राठौर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बाबूराम गुप्ता, पूर्व विधायक कोविद कुमार सिंह, दलसिंह यादव, चौधरी महाराज सिंह यादव, जिले में पूर्व सीडीओ संतोष श्रीवास्तव, डीडीओ प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, राकेश मिश्रा, अंशुल सिंह चौहान, फिरासत अली, पूर्व चेयरमैन सरोज गुप्ता, डॉ. रागिनी सिंह, रागिनी चौहान, अनिल वाजपेयी, संतोष शुक्ला, राम नरेश यादव, रफत उल्ला, डॉ. रवि मोहन, डॉ. आरसी अस्थाना, श्रीपाल यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
एक अदद कुर्सी को
तरसते रहे गणमान्य
जिला पंचायत अध्यक्ष के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किए गए गणमान्यों को कुर्सी तक नसीब नहीं हो सकी। अधिकतम 500 सदस्यों के बैठने की क्षमता वाले गांधी भवन में शपथ ग्रहण समारोह के निर्णय पर हर कोई कोसता ही नजर आया। एक बुजुर्ग तो मंच के आगे खड़े होकर विधायक सुरेश खन्ना से सीट की मनुहार करने लगे। खन्ना ने आनन-फानन में 200 कुर्सियां और मंगाने का आदेश दे डाला। सवाल यह था कि कुर्सियां डाली कहां जाएं और जगह थी तो पहले व्यवस्था क्यों नहीं की गई। लोगों का मत था कि समारोह खुले मैदान में किया जाना चाहिए था। इस दौरान कई गणमान्य और महिलाएं अंत तक खड़ी ही रहीं। समारोह की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोग खूब बड़बड़ाते रहे।
शपथ के लिए फाइलें तक
नहीं खोल सके सदस्य
नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में उस समय स्थिति हास्यास्पद बन गई, जब कई सदस्य खासतौर पर महिलाएं शपथ के लिए फाइल तक नहीं खोल सकीं। ऐसे सदस्य शपथ लेने के बजाय चुपचाप खड़े ही रहे। जिन्होंने फाइल खोल भी ली, तो वह शपथ पढ़ नहीं सके। यह दृश्य देख लोग बिना हंसे नहीं रह सके।
फोटो खिंचवाने
की लगी होड़
शपथ ग्रहण समारोह में स्वागत के बहाने जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ और डायस के समीप लोग फोटो खिंचवाने की होड़ में जुटे रहे। नगर इकाई के एक पदाधिकारी तो डायस के समीप बिना पलक झपकाए अंत तक इसलिए डटे रहे कि हर फोटो में वह शामिल जरूर हो जाएंगे। वही, जब विधायक सुरेश खन्ना बोलने के लिए खड़े हुए तो जिला इकाई के एक प्रमुख पदाधिकारी ने उनके आगे रखे गुलाब के फूलों वाले गुलदस्ते और फूल मालाएं मेज से उठाकर मंच पर फेंकने में कोई गुरेज नहीं किया। स्वागत-सम्मान में भी फोटोबाजी खूब हुई।
पत्नी से जिलाध्यक्ष
को कराया सम्मानित
गरिमापूर्ण माना जाने वाला शपथ ग्रहण समारोह कई बार हास्यास्पद स्थिति में खड़ा कर दिया गया। हद तो तब हो गई जब संचालक ने भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव के सम्मान के लिए उनकी पत्नी लज्जावती को ही मंच पर बुला दिया। रही-बची कसर जिलाध्यक्ष ने तब पूरी कर दी, जब लज्जावती ने उन्हें फूलों की माला पहनाई तो उन्होंने भी उत्साहित होकर पत्नी के गले में हार डाल दिया। फिर जयमाल स्टाइल में फोटो सेशन चला।
मां और पत्नी ने भी
देखा शपथ ग्रहण
जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप के शपथ ग्रहण समारोह में उनके पिता भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव के अलावा पूर्व जिला पंचायत और प्रधान रहीं अजय प्रताप की मां लज्जावती और अपने गांव नियामतपुर की प्रधान पत्नी ममता यादव भी गांधी भवन में मौजूद रहीं। अजय प्रताप का जबरदस्त स्वागत-सत्कार देखकर माता-पिता के साथ पत्नी भी काफी गदगद दिखे।
सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित
शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचने वाले सभी जिला पंचायत सदस्यों का स्वागत फूल मालाएं पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर तथा फूलों के बुकें देकर किया गया। सदस्यों के शपथ ग्रहण और स्वागत-सम्मान में विधायक सुरेश खन्ना और पार्टी जिलाध्यक्ष वीरेंद्रपाल ने खास भूमिका निभाई।
नीतू समेत कई सदस्य रहे अनुपस्थित
शपथ ग्रहण समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नीतू सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा की पुत्र वधु अर्चना वर्मा, पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार के भाई सुरजन लाल, हरिश्चंद्र वर्मा, बलवीर सिंह, आशीष अवस्थी, अभिषेक प्रताप सिंह, हाजरा बेगम, बृजेश्वर यादव, राकेश कुमार, सुजाता, शकुंतला मिश्रा, सरोज उर्फ रूबी आदि सदस्य अनुपस्थित रहे। इनकी गैरमौजूदगी चर्चा का विषय रही। इस तरह कुल 32 सदस्यों ने समारोह में शपथ ली। बाद में कुछ सदस्यों को जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष ने शपथ दिलाई।
देर से पहुंचे सतेंद्र ने अकेले शपथ ली
जिला पंचायत सदस्यों को छह-छह के ग्रुप में शपथ दिलाई गई। शपथ के बाद सभी सदस्यों के फाइल पर हस्ताक्षर भी कराए गए। शपथ ग्रहण होने के बाद सतेंद्र मोहन वाजपेयी कार्यक्रम में पहुंचे, इसलिए अध्यक्ष अजय प्रताप ने उन्हें अकेले शपथ दिलाई।
साईं बाबा का लिया आशीर्वाद
अध्यक्ष बने अजय प्रताप ने शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व माधवराव सिंधिया स्कूल पहुंचकर साईं बाबा की प्रतिमा का श्रंगार किया और उनका आशीर्वाद लिया। माना जा रहा है कि चुनाव से पूर्व उन्होंने जीतने की मनौती यहां मांगी थी।