फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Airforce jawan's bag stolen from Haridwar Express

हरिद्वार एक्सप्रेस से एयरफोर्स के जवान का बैग चोरी

Sun, 09 Oct 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 12:36 AM IST
सार

पीलीभीत जिले के बीसलपुर में मोहल्ला हबीबउल्ला खां जनूवी निवासी एयरफोर्स जवान जलज सक्सेना का बैग हरिद्वार एक्सप्रेस से चोरी कर लिया गया।सात अक्तूबर को परिवार के साथ शाहजहांपुर आने के लिए हरिद्वार एक्सप्रेस में सवार हुए थे।शाहजहांपुर स्टेशन आने से पहले मोबाइल चोरी होने पर पीड़ित ने तहरीर दी है।

विज्ञापन
Airforce jawan's bag stolen from Haridwar Express

विस्तार

शाहजहांपुर। पीलीभीत जिले के बीसलपुर में मोहल्ला हबीबउल्ला खां जनूवी निवासी एयरफोर्स जवान जलज सक्सेना का बैग हरिद्वार एक्सप्रेस से चोरी कर लिया गया। जवान ने जीआरपी थाने में रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

जलज सक्सेना इंडियन एयरफोर्स में सार्जेंट हैं। वह अंबाला कैंट में तैनात हैं। सात अक्तूबर को परिवार के साथ शाहजहांपुर आने के लिए हरिद्वार एक्सप्रेस में सवार हुए थे। परिवार कोच नंबर एस-4 में बैठा था। ट्रेन चलने के बाद सभी सो गए। सुबह उनकी मां की आंख खुली तो बैग गायब मिला। चेकिंग स्टाफ को सूचना दी। रिपोर्ट के मुताबिक, बैग में नौ हजार रुपये, मोबाइल, दो सोने की अंगूठी, सोने की चेन आदि रखी थी। थाना प्रभारी रामसहाय ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ट्रेन से यात्री का मोबाइल चोरी
भदोही जिले के गांव गंगारामपुर निवासी अनुज जायसवाल का मोबाइल काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से चोरी हो गया। पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है। अनुज काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में सुरियावा से नई दिल्ली के लिए अपनी पत्नी के साथ एसी कोच बी-2 में सफर कर रहे थे। रात 12 बजे वह सोकर जागे तो उनका मोबाइल गायब था। शाहजहांपुर स्टेशन आने से पहले मोबाइल चोरी होने पर पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed