फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Agneepath: Breaking the cordon of the police, BKU workers reached the Collectorate

अग्निपथ योजना : पुलिस का घेरा तोड़कर कलक्ट्रेट पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता, प्रदर्शन किया

Sat, 25 Jun 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Agneepath: Breaking the cordon of the police, BKU workers reached the Collectorate
शाहजहांपुर। सेना में अल्पकालिक नौकरी की अग्निपथ योजना के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने शुक्रवार को आक्रामक तेवर दिखाए। यूनियन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया। ज्ञापन देने के लिए कलक्ट्रेट जाने से रोकने पर कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने पुलिस की घेराबंदी तोड़कर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और वहीं एसडीएम सदर सुप्रिया गुप्ता को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन देकर अग्निपथ योजना वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू के मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह और जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल ने अग्निपथ योजना के विरोध में कार्यकर्ताओं के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में धरना देकर वहीं पर पंचायत शुरू कर दी। प्रशासन ने उन्हें कलक्ट्रेट तक पहुंचने से रोकने को भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। पंचायत में मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि यह हैरानी की बात है कि सरकार ने सेना में इतने बड़े बदलाव की घोषणा करने से पहले किसी भी न्यूनतम प्रक्रिया का पालन नहीं किया। पंचायत की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल ने कहा कि संसद के दोनों सदनों और संसद की रक्षा मामलों की स्थायी समिति के समक्ष इस योजना पर कोई चर्चा नहीं होना सरकार की नीयत को संदिग्ध बनाता है। जिला प्रवक्ता आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं को बरगलाने का प्रयास हो रहा है।
विज्ञापन

पंचायत के बाद जैसे ही कार्यकर्ता कलक्ट्रेट की ओर बढ़े, गेस्ट हाउस के गेट पर पहले से मौजूद पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों ने उन्हं रोका, लेकिन पदाधिकारी नारेबाजी करते हुए उन्हें धकेलकर आगे बढ़ गए। कलक्ट्रेट गेट पर पुलिस की घेराबंदी तोड़कर कार्यकर्ता परिसर के अंदर दाखिल हो गए। इस बीच एसडीएम सदर भी अपने चैंबर से बाहर निकल आईं। ज्ञापन में अग्निपथ योजना वापस लेकर सेना में पहले से रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती जल्द शुरू करने की मांग की गई। प्रदर्शन में भाकियू के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह चौहान, संदीप सिंह व सुरजीत सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष दलजीत कौर, सुखचैन सिंह, रामप्रसाद वर्मा, कुंती देवी, मीना देवी, अनिल सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed