फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After the morning rain, the day's humidity made life miserable.

Shahjahanpur News: सुबह बारिश के बाद दिन में उमस ने किया बेहाल

Thu, 27 Aug 2026 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
After the morning rain, the day's humidity made life miserable.
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार सुबह हुई बारिश के बाद दिन में धूप निकलने से उमस बढ़ गई। इससे लोग बेहाल रहे। हालांकि, बीच-बीच में बादल छाए रहने से बारिश की उम्मीद बनी रही। अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन


गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह चार से आठ बजे के बीच करीब आठ मिलीमीटर बारिश हुई। इसके बाद धूप निकलने से वातावरण में उमस बढ़ गई। दिन का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


बुधवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस तरह अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक वायुदाब में करीब तीन मिलीबार की गिरावट दर्ज की गई है। पछुआ हवा भी चल रही है। इन मौसमी परिस्थितियों के चलते जिले में फिर बारिश होने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed