फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After being scolded for talking on her mobile phone, the young woman took her own life.

Shahjahanpur News: मोबाइल से बात करने पर डांटा तो युवती ने दी जान

Fri, 26 Dec 2025 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
After being scolded for talking on her mobile phone, the young woman took her own life.
पुवायां। एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवती ने घर के कमरे में रोशनदान से दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव में बृहस्पतिवार दोपहर एक परिवार के लोगों के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो घर के कमरे में युवती फंदे से लटकती मिली। कुछ ही देर में मौके पर भीड़ लग गई। दिन में ढाई बजे पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। जिला मुख्यालय से फोरेसिंक टीम भी गांव पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए।

थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों से जानकारी मिली है कि पांच दिन पूर्व युवती अपने भाई के मोबाइल से किसी से बात कर रही थी। भाई ने युवती से पूछा कि वह किससे बात कर रही है तो युवती ने कॉल और मोबाइल नंबर डिलीट कर भाई को मोबाइल वापस कर दिया था। भाई की फटकार के कारण युवती पांच दिन से गुमसुम थी। परिजन किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed