फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Advocates burnt effigy of UP government in protest against Hapur lathicharge

हापुड़ की घटना पर आक्रोश: शाहजहांपुर में वकीलों ने फूंका यूपी सरकार का पुतला, बदायूं में भी विरोध प्रदर्शन

Thu, 14 Sep 2023 02:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर / बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर / बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Sep 2023 02:51 PM IST
सार

हापुड़ में लाठीचार्ज की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी है। बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर और बदायूं में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर यूपी सरकार का पुतला फूंका। 

विज्ञापन
Advocates burnt effigy of UP government in protest against Hapur lathicharge
शाहजहांपुर में विरोध प्रदर्शन करते अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आक्रोश थम नहीं रहा है। शाहजहांपुर में सेंट्रल बार एसोसिएशन ने बृहस्पतिवार को लाठीचार्ज के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कचहरी के बाहर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।

विज्ञापन


अधिवक्ताओं की मांग है कि हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज कराने वाले डीएम, एसपी और सीओ का तत्काल स्थानांतरण किया जाए। प्रदेशभर में अधिवक्ताओं पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं। साथ ही एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पारित किया जाए। हापुड़ की घटना में घायल अधिवक्ताओें को तुरंत मुआवजा दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार वैश्य, महासचिव सुधीर कुमार पांडेय, हरेंद्र कुमार राजवंशी, मुकेश यादव, राहुल शर्मा, सूरज प्रताप सिंह, अभिषेक मिश्रा, गजेंद्र बहादुर श्रीवास्तव अदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

Advocates burnt effigy of UP government in protest against Hapur lathicharge
बदायूं में अधिवक्ताओं ने फूंका पुतला - फोटो : अमर उजाला

बदायूं में बार काउंसिल के आवाह्न पर अधिवक्ताओं ने सहसवान और बिल्सी में सरकार का पुतला दहन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सहसवान में पुतला दहन के बाद दो मिनट का मौन रखा गया। उसके बाद जुलूस की शक्ल में अधिवक्ता तहसील में पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन दिया। इस मौके पर बार के अध्यक्ष महावीर सिंह यादव, महासचिव सत्यवान सिंह, मजहर अली, जावेद, रामभरोसे मौर्य, आसिम अली, अतर सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed