फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Advocate was abused in police station

Shahjahanpur News: अधिवक्ता से थाने में गाली-गलौज

Sun, 27 Jul 2025 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Advocate was abused in police station
पुवायां। जमीन के विवाद में थाने पहुंचे अधिवक्ता ने पुलिस के सामने ही दूसरे पक्ष के लोगों पर गाली-गलौज और झगड़े के प्रयास का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन

पुवायां निवासी वकील शिवओम मौर्य के अनुसार गांव समुलिया निवासी रामस्वरूप का कुछ लोगों से जमीन का विवाद चल रहा है। रामस्वरूप ने उनके मार्फत एसडीएम से शिकायत की। शनिवार को थाना दिवस में वह लेखपाल के बुलावे पर मुवक्किल के साथ गए थे। पुलिस के सामने ही दूसरे पक्ष के लोग गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने लगे। उनको जान से मारने की धमकी भी दी गई। उधर दूसरे पक्ष ने भी कई लोगों पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष थाने आए थे। राजस्व और पुलिस टीम मौके पर भी भेजी गई थी, लेकिन पैमाइश नहीं हो सकी है। थाने में गाली-गलौज और झगड़े की बात निराधार है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed