फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused of theft sets himself on fire in GRP lockup accuses police of torturing him in Shahjahanpur

Shahjahanpur: जीआरपी के लॉकअप में चोरी के आरोपी ने खुद को लगाई आग, पुलिस पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Fri, 16 Dec 2022 02:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, शाहजहांपुर
अमर उजाला संवाद, शाहजहांपुर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 16 Dec 2022 02:57 PM IST
सार

सुबह करीब चार बजे रहमान ने पुलिस लॉकअप में आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। रहमान ने बताया कि पुलिस उसे प्रताड़ित कर रही थी। उसे लॉकअप में माचिस मिल गई और उसने आग लगा ली। 

विज्ञापन
Accused of theft sets himself on fire in GRP lockup accuses police of torturing him in Shahjahanpur
जीआरपी के लॉकअप में चोरी के आरोपी ने खुद को लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में सदर बाजार के मोहल्ला गदियाना निवासी फूल उर्फ रहमान ने रेलवे पुलिस की लॉकअप में शुक्रवार सुबह खुद को आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।सूचना पर जीआरपी एसपी पूजा यादव ने मौके पर पहुंचकर जांच की। 

विज्ञापन


रहमान बुधवार रात दोस्त के लिए तत्काल टिकट बुक कराने के लिए रेलवे स्टेशन पर आया था। एक यात्री का मोबाइल उसे रेलवे स्टेशन पर पड़ा मिला। पुलिस ने चोरी का आरोप लगाते हुए उसे हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन

 

सुबह करीब चार बजे रहमान ने पुलिस लॉकअप में आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। रहमान ने बताया कि पुलिस उसे प्रताड़ित कर रही थी। उसे लॉकअप में माचिस मिल गई और उसने आग लगा ली। एसपी जीआरपी पूजा यादव ने बताया कि थाना प्रभारी रामसहाय और पहरा पर तैनात कांस्टेबल आत्मप्रकाश को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed