{"_id":"6730b1dc19b0b8b2d90a093d","slug":"accused-of-assaulting-a-man-under-influence-of-alcohol-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-130928-2024-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शराब के नशे में पीटकर घायल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शराब के नशे में पीटकर घायल करने का आरोप
विज्ञापन
पुवायां। शराब के नशे में पीटकर घायल करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव नाहिल निवासी रमेशचंद्र दीक्षित ने पुलिस को बताया कि नौ नवंबर को वह गांव की बाजार में हैंडपंप पर पानी पीने गए थे। वहां पहले से मौजूद रामकिशोर शुक्ला नशे में गाली गलौज करने लगा। मना करने पर डंडे से पीटकर घायल कर दिया। शोर मचाने पर लोगों ने आकर बचाया। आरोपी ने उनको जान से मारने की धमकी दी है।
रमेशचंद्र दीक्षित ने पुलिस को बताया है कि चार वर्ष पूर्व रामकिशोर ने एक बच्चे से दुष्कर्म कर हत्या कर दी थी, आरोपी को जेल भी भेजा गया था। आरोपी अक्सर लोगों से झगड़ा करता है, इस कारण उनको आरोपी से जान का खतरा है। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद