{"_id":"6818682befdff0ddab09a1fc","slug":"accused-arrested-in-encounter-with-police-in-shahjahanpur-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुलिस मुठभेड़ में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
Mon, 05 May 2025 01:18 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 05 May 2025 01:18 PM IST
सार
निगोही थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार रात तालगांव के पास हुई मुठभेड़ के दौरान उसके पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
घायल आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में निगोही थाना पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। रविवार रात हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने तहरीर देकर बेटी से दुष्कर्म करने के आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उसकी नाबालिग बेटी को फुसलाकर आरोपी ले गया और दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी अशरफ निवासी इनायतपुर की तलाश शुरू की। रविवार रात करीब डेढ़ बजे निगोही पुलिस ने उसे तालगांव के पास घेर लिया।
यह भी पढ़ें- Budaun News: शादी से पहले हार्ट अटैक से दुल्हन की मौत, रात में अचानक बिगड़ी तबीयत... और थम गईं सांसें
विज्ञापन
खुद को घिरता देखकर अशरफ ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली पैर में लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने अस्पताल पहुंचकर पूछताछ की।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन