{"_id":"67a9ec30c1ccea911400f197","slug":"accused-arrested-for-attacking-wife-and-children-with-knife-in-shahjahanpur-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: पत्नी-बच्चों पर चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में बोला- गाली देने लगी थी बीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: पत्नी-बच्चों पर चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में बोला- गाली देने लगी थी बीवी
Mon, 10 Feb 2025 05:43 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 10 Feb 2025 05:43 PM IST
सार
युवक ने ससुराल जाकर पत्नी और बच्चों पर हमला कर दिया था। चाकू और कैंची से वार कर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी को लेकर जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजाक की आर्य नगर कॉलोनी में पत्नी-बच्चों पर चाकू व कैंची से हमला करने के आरोपी विक्रम को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मायके से ससुराल नहीं जाने पर दंपती के बीच विवाद हुआ था। आवेश में आकर उसने ताबड़तोड़ वार किए थे। पुलिस ने कैंची व चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
दूरसंचार विभाग से सेवानिवृत्त हुए निर्मल कुमार ने अपनी दूसरे नंबर की बेटी शालू का विवाह विक्रम सिंह निवासी नोनमगंज पंचालघाट बहादुरपुर थाना कादरीगेट जिला फर्रुखाबाद से किया था। मेडिकल स्टोर संचालक विक्रम शराब के नशे में काफी समय से शालू को परेशान कर रहा था। 24 फरवरी को मारपीट के दौरान शालू ने पुलिस बुलाई तो पति भाग गया था। पुलिस ने तमंचा व कारतूस बरामद कर रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: 'तिहाड़ से बोल रहा हूं...माथे में गोली मारूंगा', बरेली में यूट्यूबर साक्षी मिश्रा के पति को मिली धमकी
विज्ञापन
विक्रम अपने ऊपर दर्ज कराई रिपोर्ट को वापस लेने का दबाव बना रहा था। सोमवार को तड़के ससुराल आए विक्रम ने पत्नी शालू, बेटी सिमर, स्वाति और बेटे आर्यन के ऊपर हमला कर दिया था। चाकू व कैंची से वार किए थे। ससुर निर्मल और पड़ोसी अमित को भी चोट लगी थी।
घटना के बाद किराये के कमरे में रहने वाली सिपाही सीमा के कमरे में आग लगा दी थी। तीसरे मंजिल पर चढ़कर छत से कूदकर जान देने की धमकी दी थी। शालू की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने शालीमार गार्डन मैरिज लॉन के पास से उसकी गिरफ्तारी दिखाई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी ने उसे गाली दी, जिससे गुस्से में उसने हमला किया था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन