{"_id":"60f47fff8ebc3e6186272860","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly453575284","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलक सड़क हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलक सड़क हादसों में दो की मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर पिकप की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई।
चौक कोतवाली क्षेत्र के गांव मौजमपुर निवासी सचिन (28) रविवार की शाम करीब सात बजे अपने खेत से बाइक पर घर लौट रहे थे। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मौजमपुर के पास सड़क पार करते समय उन्हें तिलहर की ओर से आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। सचिन हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों ने पिकअप चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सचिन की मौत की खबर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया।
पिकअप पलटने से एक की मौत, कई घायल
मदनापुर। अंतिम संस्कार से लौट रहे लोगों से भरी पिकअप पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।
मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव पंखाखेड़ा निवासी जानकी (45) के मामा की मौत हो गई थी। रविवार को जानकी परिजनों के साथ मामा के अंतिम संस्कार में शामिल होने खेड़ा बझेड़ा जा रहे थे। दोपहर तकरीबन ढाई बजे जब पिकअप उमरसड़िया गांव के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में जानकी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिकअप में सवार पंखाखेड़ा निवासी आलिया, मुवारा, हरजाना, सन्नो, मुनीजा, रोशन जहां, सावित्री, ताहिर, कागरीना और कागरीना के तीन बच्चे घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।