{"_id":"5e1b73e28ebc3e8790408007","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly3917683185","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस ने बाइक रौंदी, दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस ने बाइक रौंदी, दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन
घटना स्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त पर बाइक ।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजा। शाहजहांपुर-लखीमपुर रोड पर भावलखेड़ा के पास रोडवेज बस ने एक बाइक को रौंद दिया, इसमें गंभीर चोटें आने से बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक लखीमपुर के मोहम्मदी कस्बे के रहने वाले थेे, जो आपस में दोस्त थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
यह हादसा रविवार शाम करीब तीन बजे हुआ। लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी के मोहल्ला रामलीला मैदान निवासी सावन कुमार (25) पुत्र दिलीप कुमार, वहीं नगर पालिका में सफाई कर्मचारी था। रविवार को वह अपने दोस्त रवि (28) पुत्र राजेंद्र के साथ बाइक पर शाहजहांपुर आ रहे थे। शाहजहांपुर-लखीमपुर रोड पर रोजा थाना क्षेत्र में भावलखेड़ा गांव के पास उनकी बाइक में सामने से गोला जा रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। बस शाहजहांपुर डिपो से अनुबंधित है। टक्कर इतनी जोरदार लगी कि दोनों गंभीर घायल हो गए। अनियंत्रित होकर बाइक सड़क की दूसरी ओर चली गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने सावन कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं रवि ने उपचार के दौरान शाम को दम तोड़ दिया। उधर, रोजा पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है। बस में सवार यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर रवाना कर दिया गया।