फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Aarti by lighting a lamp at the Ghat of the river Khannaut

नदियों के संरक्षण का संकल्प लेकर खन्नौत नदी के घाट पर दीप जलाकर की गई आरती

Wed, 18 May 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aarti by lighting a lamp at the Ghat of the river Khannaut
शाहजहांपुर में खन्नौत नदी के घाट पर दीप जलाकर आरती करते लोग - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। गंगा समग्र व जिला गंगा समिति की ओर से सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा पर गोष्ठी व आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान लोदीपुर स्थित खन्नौत नदी के घाट पर दीप जलाए गए। सोमवार को शाम पांच बजे से ही लोगों का खन्नौत नदी के घाट पर एकत्रित होना शुरू हो गया। जहां गोष्ठी में गंगा समग्र के प्रांतीय कोषाध्यक्ष व जिला गंगा समिति के सदस्य राकेश कुमार पांडेय ने कहा कि समस्त जलतीर्थों के संरक्षण के संकल्प के साथ लोगों को नदियों के संरक्षण अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से गंगा आरती के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इसमें सभी की सहभागिता से उद्देश्य की पूर्ति होगी, ऐसी उम्मीद है। गोष्ठी में सीडीओ श्याम बहादुर व नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने नदियों के संरक्षण के लिए गंदगी नहीं करने की अपील की। इसके बाद खन्नौत नदी के घाट पर दीप जलाए गए और आरती हुई। इस मौके पर संतकुमार मिश्र, डॉ. आशुतोष, मृदुल गुप्ता, संजय कुमार, अक्षय तिवारी, राजीव गुप्ता, आनंद मिश्र, गीता त्रिवेदी, महिमा शुक्ल, वर्षा, विनय सक्सेना, अर्चना तिवारी, सुजीत पाठक, ज्ञानेश बाजपेई, अतुल दीक्षित,रूपेश वर्मा, सावित्री शर्मा, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed