फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man who was coming to see his sick mother died after falling from the train.

Shahjahanpur News: बीमार मां को देखने आ रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

Mon, 12 Jun 2023 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 12 Jun 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
A young man who was coming to see his sick mother died after falling from the train.
अधीर सिंह का फाइल फोटो। ट्रेन से गिरकर मरने वाली खबर।
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के थाना मोहम्मदी के मोहम्मदपुर निवासी अधीर सिंह यादव (21) की किसान एक्सप्रेस से गिरकर मौत हो गई। वह बीमार मां को देखने के लिए चंडीगढ़ से घर जा रहे थे। आधार कार्ड से उनकी शिनाख्त हो सकी।
विज्ञापन

अधीर सिंह यादव चंडीगढ़ की धागा फैक्टरी में काम करते थे। एक महीने पहले ही वह घर से चंडीगढ़ गए थे। इसी बीच उनकी मां कुसुमा देवी बीमार हो गईं। बीमार मां को देखने के लिए अधीर किसान एक्सप्रेस से घर आ रहे थे। रास्ते में मीरानपुर कटरा स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने से उनकी मौत हो गई। कटरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रविवार को शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

---------
शादी के लिए डेढ़ माह पहले देखी थी लड़की
अधीर की शादी के लिए परिजन रिश्ते की बात चला रहे थे। डेढ़ माह पहले ही मोहम्मदी के रायपुर में लड़की भी देख ली थी। हालांकि, अभी बात पक्की नहीं हो सकी थी। अधीर की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed