फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A young man killed in the collision of two Tempo, two injured

दो टेंपो की टक्कर में एक युवक की मौत, दो घायल

Sat, 09 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो परौर।
अमर उजाला ब्यूरो परौर। Updated Sat, 09 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
A young man killed in the collision of two Tempo, two injured
मौत - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद से कुंडरिया स्थित शादी समारोह में आ रहे थे 
विज्ञापन

शादी समारोह में शामिल होने आ रहे टेंपो पर सवार फर्रुखाबाद के थाना साहबर के गांव पिथनपुर निवासी 22 वर्षीय बेताब और उसकी पत्नी अंजली, साला मोनू और नानी श्रीदेवी के साथ शनिवार को कुंडरिया आ रहे थे। दोपहर एक बजे सामने से आ रहे टेंपो ने बेताब के टेंपों में टक्कर मार दी, जिससे टेंपो खंती में जा गिरा। इस दुर्घटना में बेताब की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य लोग घायल हो गए।

फर्रुखाबाद के थाना साहबर के गांव पिथनपुर निवासी बेताब अपने रिश्तेदार परौर के थाना कुंडरिया निवासी रघुवीर के यहां शादी समारोह में शामिल होने शनिवार को आ रहे थे। इनका टेंपो नरायननगर के पास बर्केमई तिराहे पर पहुंचा ही था कि सामने से आए एक अन्य टेंपो ने टक्कर मार दी, जिससे टेंपो सड़क किनारे खंती में जा गिरा। बेताब की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मोनू और श्रीदेवी घायल हो गईं। परौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मृतक बेताब की पत्नी अंजली की तहरीर पर टेंपो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस दौरान टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। मृतक बेताब की शादी को केवल एक वर्ष हुआ है। बेताब के दो भाई और दो बहनें है। बेताब इन सबसे बड़ा तथा परिवार का सहारा था। मृतक के कोई संतान नहीं है। उसके घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed