{"_id":"695aa9e88b3789ebe90a6c71","slug":"a-young-man-died-after-his-motorcycle-collided-with-another-vehicle-and-he-fell-into-a-ditch-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-162136-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वाहन की टक्कर लगने से बाइक समेत खाई में गिरे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वाहन की टक्कर लगने से बाइक समेत खाई में गिरे युवक की मौत
विज्ञापन
रमेश यादव का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के मॉडर गांव निवासी 31 वर्षीय बाइक सवार रमेश यादव की शनिवार रात मड़ोरा गांव के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से खाई में गिरने से मौत हो गई। वह अपनी ससुराल से घर लौट रहे थे।
प्रदीप यादव ने बताया कि भाई रमेश खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शनिवार की दोपहर क्षेत्र के सौंधा गांव ससुराल गए थे। वहां साले ईश्वर के मकान के चल रहे निर्माण कार्य को देखा। दिनभर रुकने के बाद घर के लिए चल दिए।
जैसे ही मड़ोरा गांव के पास पहुंचे। तभी किसी वाहन की टक्कर लगने से भाई बाइक समेत पांच-छह फुट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे पीआरवी के सिपाही ने उन्हें देखकर घरवालों को सूचना दी। अस्पताल पहुंचने से पहले उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
उनकी पत्नी गुड्डी व भाई-बहनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। पोस्टमॉर्टम हाउस पर सपा के पूर्व विधायक राजेश यादव ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। इंस्पेक्टर प्रिंस शर्मा ने बताया कि मामले में थाने पर तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
--
बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर शनिवार की शाम विद्युत उपकेंद्र के पास अज्ञात वाहन से बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में बाइक चला रहे शाहजहांपुर के मोहल्ला दलेलगंज निवासी चंदू और पीछे बैठा उनका बेटा अली गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय पिता-पुत्र घर लौट रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद