फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A teenager who went to fetch water was raped, report filed

Shahjahanpur News: पानी भरने गई किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 22 Jul 2024 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
A teenager who went to fetch water was raped, report filed
पुवायां। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में बाबा की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के पिता और मां हरिद्वार में रहकर काम करते हैं। वह अपने बाबा के साथ रहती है। किशोरी के बाबा ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय पौत्री 19 जुलाई की दोपहर मकान के पास बग्गर में हैंडपंप से पानी भरने गई थी। इस बीच पड़ोस का करन मौके पर आ गया और किशोरी को पकड़ लिया। आरोपी ने शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए किशोरी से दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटकर किशोरी ने शोर मचाया तो पड़ोस के दो लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो वह धमकी देता हुआ भाग निकला।

रविवार को किशोरी अपने बाबा के साथ थाने आई और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बाबा की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed