{"_id":"69f26713d62203546f0d2d52","slug":"a-pledge-was-taken-to-take-saint-gadges-teachings-to-every-single-person-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-171915-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: संत गाडगे की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: संत गाडगे की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
विज्ञापन
शाहजहांपुर। संत गाडगे जन कल्याण समिति की बैठक मोहल्ला लोधीपुर में स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें महामानव गाडगे बाबा की जनकल्याणकारी शिक्षाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
समिति के संस्थापक प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दोदराम वर्मा ने गाडगे बाबा को दीन-हीनों का मसीहा बताया। कहा कि गाडगे बाबा सच्चे अर्थों में समाजवादी संत थे। वह समाज के शोषित, पीड़ित और वंचित लोगों के अधिकारों को दिलाने के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे।
वह समाज में समता, समानता, भाईचारा एवं नारी स्वाभिमान और शिक्षा के प्रबल पक्षधर थे। बैठक में रामनाथ गौतम, एके दीक्षित, बाल विजय गौतम, आदित्य वर्मा, शिव शंकर निराला, अरुण कुमार यादव, बाबूराम, सुशील कुमार गंगवार, दयाराम, साजिद खान, आमिर खान, रमेश चंद्र, दिनेश कुमार मौजूद रहे। संवाद