{"_id":"6a9dbea844e3c47c2d0be255","slug":"a-major-gift-for-farmers-inauguration-of-four-new-pacs-warehouses-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-183847-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: किसानों को बड़ी सौगात, चार नए पैक्स गोदामों का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: किसानों को बड़ी सौगात, चार नए पैक्स गोदामों का लोकार्पण
विज्ञापन
शाहजहांपुर में सहकारी समिति के गोदाम का लोकार्पण करते डीपीएस राठौर। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने चार बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों (पैक्स) के नवीनीकृत गोदाम भवनों का लोकार्पण किया।
रविवार को रखिया बुजुर्ग, घाटबोझ, कोटवारी और कुतुआपुर समितियों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। डीपीएस राठौर ने कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण भारत और किसानों की रीढ़ हैं। आधुनिक गोदामों से किसानों को खाद और बीज के साथ अपनी उपज सुरक्षित रखने की सुविधा मिलेगी।
पर्याप्त भंडारण के अभाव में उपज को होने वाले नुकसान को भी कम किया जा सकेगा। पैक्स को बहुउद्देशीय बनाने का उद्देश्य किसानों को गांव में ही बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाना है। एआर सहकारिता डॉ. गणेश गुप्ता ने कहा कि गोदामों का आधुनिकीकरण सहकारिता क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
सीईओ सौरभ द्विवेदी ने किसानों तक वित्तीय और कृषि सुविधाएं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने पर जोर दिया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम नारायण मिश्रा आदि मौजूद रहे।