फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A city of colourful tents settled on Dhai Ghat

Shahjahanpur News: ढाई घाट पर बसा रंग-बिरंगे तंबुओं का शहर

Tue, 12 Nov 2024 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
A city of colourful tents settled on Dhai Ghat
मिर्जापुर। जनपद में मिनी कुंभ की पहचान रखने वाले ढाई घाट गंगा तट के मेला राम नगरिया की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गईं हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए पंडों ने वहां रंग-बिरंगे तंबुओं का शहर बसा दिया है। इस बीच, जिला पंचायत ने वहां के प्रवेश द्वार वाले मुख्य मार्ग सहित अन्य रास्तों को जेसीबी से समतल कराकर सोमवार को पेयजल व प्रकाश व्यवस्था कराई।
विज्ञापन


कार्तिक पूर्णिमा का मुख्य स्नान पर्व शुक्रवार 15 नवंबर को होगा, जबकि राम नगरिया मेला 18 नवंबर तक चलेगा। ढाई घाट को शृंगी ऋषि की तपोस्थली कहा जाता है। मान्यता है कि शृंगी ऋषि ने वहां प्रवास कर लंबे समय तक तपस्या की थी। इसीलिए ढाई घाट पर पर्व स्नान का विशेष महत्व माना जाता है।
विज्ञापन

ढाई घाट के राम नगरिया मेले में जनपद समेत सीतापुर, लखीमपुर, पीलीभीत, हरदोई आदि जनपदों से तमाम श्रद्धालु आते हैं। चूंकि, कोलाघाट का पुराना पुल हल्के वाहनों के यातायात को खोल दिया गया है। इस बार पर्व स्नान के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटा जिला पंचायत प्रशासन
जिला पंचायत प्रशासन मेला स्थल पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटी है। मेला प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि मेला स्थल पर पंडे-पुजारियों के स्तर से अपने यजमानों के लिए टेंट लगाए गए हैं। पेयजल सुविधा के लिए 20 हैंडपंप लगाए जा चुके हैं तो जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त हैंडपंप लगाने की भी व्यवस्था है। कई अस्थायी शौचालय भी बनाए जा चुके हैं। काम अभी जारी है।


--
अब भी कई व्यवस्थाएं होना शेष
मेला मार्गों समेत वहां के घाटों पर बांस-बल्ली से बेरिकेडिंग कर प्रकाश की व्यवस्था की गई है। मेलास्थल पर दूरदराज से दुकानदारों का आना शुरू हो गया है। कई दुकानदार दुकानें सजाने में जुट गए हैं। हालांकि, अभी महिलाओं के स्नानागार नहीं बन सके हैं। इसके अलावा मेला स्थल पर सुरक्षा की भी अभी कोई व्यवस्था नहीं हो सकी है। इस बारे में जिला पंचायत के मेला प्रभारी का कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी जिले के पुलिस अधिकारियों से संपर्क कर चुके हैं और मंगलवार तक सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed