{"_id":"683211ad9eec2aa32909e13b","slug":"a-child-died-after-being-hit-by-a-tractor-in-puwaiyan-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-144551-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पुवायां में ट्रैक्टर की चपेट में आकर बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पुवायां में ट्रैक्टर की चपेट में आकर बच्चे की मौत
विज्ञापन
पुवायां के गांव लखनापुर के रमेश का पुत्र उपकारका फाइल फोटो। स्रोत परिजन
पुवायां। घर के बाहर खेल रहा बच्चा ट्रैक्टर की टक्कर लग जाने से गंभीर घायल हो गया। सीएचसी पर बच्चे को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर मामले की जानकारी ली।
गांव लखनापुर निवासी रमेश कुमार का डेढ़ वर्षीय पुत्र उपकार शनिवार शाम पांच बजे मां रीना देवी और दादी तुलसा देवी के साथ घर के बाहर खेल रहा था। रीना देवी किसी काम से घर के अंदर चली गईं। इस बीच उधर से निकले एक ट्रैक्टर की टक्कर लग जाने से उपकार गंभीर घायल हो गया।
उपकार के घायल होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। गांव के लोगों ने ट्रैक्टर और चालक को पकड़ लिया। परिजन गंभीर घायल उपकार को पुवायां सीएचसी लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी सीएचसी पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
उधर ट्रैक्टर चालक के परिजन भी सीएचसी पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच वार्ता चल रही है। उपकार की मौत से पिता रमेश सिंह, मां, दादी, बहन रंजना देवी और शशि का रो-रोकर बुरा हाल है। उपकार दो बहनों का इकलौता भाई था। निरीक्षक क्राइम राकेश सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस सीएचसी गई थी। अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।