फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A bike rider returning after leaving his wife at her maternal home died in an accident

Shahjahanpur News: पत्नी को मायके छोड़कर लौट रहे बाइक सवार की दुर्घटना में मौत

Thu, 11 Jul 2024 05:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
A bike rider returning after leaving his wife at her maternal home died in an accident
शाहजहांपुर। पत्नी को मायके छोड़कर घर लौटते समय पीलीभीत जिले के थाना पूरनपुर के पलावा निवासी दीनदयाल के 22 वर्षीय पुत्र सर्वेश की बाइक सामने से आई दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में सर्वेश गंभीर रूप से घायल हो गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मेहनत-मजदूरी करने वाला सर्वेश मंगलवार को अपनी पत्नी सविता को छोड़ने मैगलगंज स्थित मायके गया था। पत्नी को छोड़ने के बाद लौटते समय शाम करीब पांच बजे बंडा चौराहा के पास सामने से आई तेज रफ्तार बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में सर्वेश घायल हो गया।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे सीएचसी पर भर्ती कराया। उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। उसकी मौत से मां सरोज व पत्नी सविता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
चार माह पहले हुई थी शादी
मृतक की मां सरोज ने बताया कि चार माह पहले ही बेटे का विवाह हुआ था। काम नहीं मिलने के चलते बुधवार को हरियाणा जाने की तैयारी की थी। तभी पत्नी सविता ने उसे मायके छोड़ने की बात कही। रिश्तेदार से बाइक मांगने के बाद वह पत्नी को ससुराल छोड़ने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed