फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   A bike rider died after being crushed by a trolley full of soil in Khutar...his companion injured

Shahjahanpur News: खुटार में मिट्टी भरी ट्राॅली से दबकर बाइक सवार युवक की मौत...साथी घायल

Wed, 09 Apr 2025 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 09 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
A bike rider died after being crushed by a trolley full of soil in Khutar...his companion injured
अरुण मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
खुटार। शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर मंगलवार शाम साढ़े छह बजे गांव चमराबोझी मोड़ के पास मिट्टी भरकर जा रही ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बाइक चला रहे युवक का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गांव दिलीपपुर निवासी हरजिंदर सिंह का 20 वर्षीय पुत्र गगनदीप मंगलवार को गांव के बाबूराम मिश्रा के 25 वर्षीय पुत्र अरुण मिश्रा को बाइक से लेकर रामपुर कलां में सब्जी खरीदने आया था। शाम को साढ़े छह बजे दोनों सब्जी लेकर वापस घर जा रहे थे। शाहजहांपुर-पलिया हाईवे पर मिट्टी भरकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चमराबोझी मोड़ के पास टक्कर लग गई। हादसे में बाइक चला रहे गगनदीप और पीछे बैठे अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर घायलों के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन घायलों को लेकर शाहजहांपुर चले गए और पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को भी पकड़ लिया। परिजनों ने घायलों को शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने अरुण मिश्रा को मृत घोषित कर दिया। वहीं गगनदीप का शाहजहांपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

मृतक अरुण मिश्रा की मां ऊषा देवी ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। सबसे बड़े भाई विनोद मिश्रा केंद्रीय राजभाषा दिल्ली और दूसरे भाई पवन मिश्रा पीएसी में तैनात है। तीसरा भाई रामपुर कलां में दुकान चलाता है। अरुण शाहजहांपुर के एक कॉलेज से एलएलबी द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी आरके रावत ने बताया कि अनुमति के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली में मिट्टी भरकर ले जाई जा रही थी। पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

अरुण मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

अरुण मिश्रा का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed