Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   नियुक्ति पत्र पाने के लिए डायट को घेरा

नियुक्ति पत्र पाने के लिए डायट को घेरा

Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने स्टॉफ कर्मियों को कक्षों में बंद कर चैनल गेट पर ताला लगाया
विज्ञापन

- पानी पीने के लिए भी तरस गए डायट का स्टाफ कर्मी
- बगैर नियुक्ति पत्र पाए वहां से न हटने का किया ऐलान
- एसडीएम सदर ने धरना समाप्त कराने का किया प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति पत्र पाने के लिए शिक्षामित्रों ने शनिवार को डायट का घेराव करके वहां पर कार्यरत स्टाफ कर्मियों को अंदर ही कैद कर दिया। साथ ही सभी शिक्षामित्र वहीं धरने पर बैठ गए। बीएसए के समझाने के बावजूद शिक्षामित्र धरने से उठने को तैयार नहीं हुए। धरने के दौरान शिक्षामित्रों की अधिकारियों से नोकझोंक भी हो गई। एसडीएम सदर जयनाथ सिंह यादव ने भी धरना समाप्त कराने का प्रयास किया।
जिले के 1064 शिक्षामित्रों का समायोजन सहायक अध्यापक के पद पर 31 जुलाई तक होना था। एक अगस्त को भी नियुक्ति पत्र न मिलने पर शिक्षामित्रों का धैर्य जवाब दे गया और वे शनिवार को नियुक्ति पत्र पाने की चाह में बीएसए कार्यालय पहुंचे थे। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट और बीएसए प्रतिनिधि को ज्ञापन दिया। इसके बाद भी कोई सार्थक पहल होते न देख प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में शिक्षामित्र ददरौल स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में करीब एक बजे पहुंचे। वहां पर शिक्षामित्रों ने नियुक्ति पत्र देने की मांग की, नियुक्ति पत्र न मिलने पर शिक्षामित्र वहीं धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

धरने पर बैठने के बाद भी कोई नतीजा न निकलता देखकर शिक्षामित्र आक्रोशित हो गए और उन्होंने डायट के चैनलों में ताला डालकर वहां कार्यरत स्टॉफ को कैद कर दिया। इससे स्टॉफ कर्मी पानी के लिए भी तरस गए। इसके बाद मौके पर पहुंचे नवागंतुक बीएसए राजेश कुमार वर्मा ने शिक्षामित्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन शिक्षामित्र बगैर नियुक्ति पत्र लिए वहां से हटने को तैयार नहीं हुए। इसके चलते शिक्षामित्रों से शिक्षा अधिकारियों से नोकझोंक भी हो गई। देर शाम तक शिक्षामित्र वहां से हटने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिटी मजिस्ट्रेट और बीएसए
प्रतिनिधि को दिया ज्ञापन
सुबह करीब 11 बजे प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। साथ ही शिक्षामित्रों ने नियुक्ति पत्र दिलाने की मांग थी। इसके बाद शिक्षामित्रों ने बीएसए के प्रतिनिधि सुशील बाबू मिश्रा को भी इससे संबंधित ज्ञापन दिया था। ज्ञापन देने वालों में मंडल अध्यक्ष आलोक वर्मा, जिला महामंत्री रामपूत पाल, श्यामलाल यादव, विक्रांत मिश्र, सुबोध वर्मा, वेद वर्मा आदि मौजूद रहे।


पुलिस पर लगाया अभद्रता करने का आरोप
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित ने आरोप लगाया कि अंधेरा होने पर पुलिस ने महिला शिक्षामित्रों के साथ ही पुरुष शिक्षामित्रों से भी अभद्रता करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि पुलिस धरना समाप्त करने के प्रयास कर रही है, लेकिन अगर पुलिस ने ज्यादिती की तो वे लोग एफआईआर दर्ज कराएंगे।




‘घेराव करने वाले शिक्षामित्रों को समझा दिया गया है। इससे पहले वाले बीएसए मनोज कुमार वर्मा शिक्षामित्रों के नियुक्ति पत्र पर हस्ताक्षर करके नहीं गए है। इस मामले की फाइल अब मैं देख रहा है। फाइल देखने के बाद ही कुछ कह सकता हूं।’
- राजेश कुमार वर्मा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed