फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बैराजों से एक लाख क्यूसेक पानी रिलीज

बैराजों से एक लाख क्यूसेक पानी रिलीज

Fri, 01 Aug 2014 05:31 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Fri, 01 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
- गंगा और रामगंगा के तटवर्ती गांवों में बाढ़ की आशंका
विज्ञापन

- पहाड़ों पर बारिश ने मैदानी इलाकों के लिए बढ़ाया खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। पहाड़ों पर झमाझम बारिश का दौर जारी होने से बैराजों से नदियों में ज्यादा पानी रिलीज किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को नरौरा समेत विभिन्न बैराजों से गंगा और रामगंगा में करीब एक लाख क्यूसेक पानी रिलीज हुआ। इससे तटवर्ती गांवों के बाढ़ से घिरने की आशंका बढ़ गई है।
दो दिन पहले तक नरौरा से गंगा में डिस्चार्ज होने वाले पानी की मात्रा 40 से 60 हजार क्यूसेक तक सीमित हो गई थी। उसी अनुपात में भैंसार और ढाई घाट तटबंध पर गंगा का जलस्तर भी कम होने लगा, लेकिन मंगलवार से रिलीज होने वाले पानी की मात्रा बढ़ने से गंगा और रामगंगा भी अपने पेटे से बाहर आने लगीं। सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष को मिली सूचनाओं के अनुसार बृहस्पतिवार को नरौरा बैराज से गंगा में 84700 क्यूसेक पानी रिलीज हुआ। इसी तरह रामगंगा में खो हरेली, रामनगर और किच्छा बैराज से 11400 क्यूसेक पानी बहाया गया। दोनों नदियों में डिस्चार्ज हुए पानी की यह मात्रा एक दिन पहले की तुलना में थोड़ी कम हुई, लेकिन मिर्जापुर ब्लॉक में रामगंगा और कलान में गंगा के उफान पर कोई फर्क नहीं पड़ा। भैंसार व ढाई घाट तटबंध पर गंगा 35 सेमी बढ़कर 142.15 मीटर पर पहुंच गई। चौबारी (बरेली) से मिली रिपोर्ट के अनुसार रामगंगा का जलस्तर 25 सेमी बढ़कर 160.02 मीटर हो गया है।
विज्ञापन

गंगा और रामगंगा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके लौटने पर सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता एके शुक्ला ने बताया कि दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से काफी दूर हैं। इसके बावजूद बैराजों से लगातार पानी रिलीज होने से दोनों नदियों को सामान्य स्थिति में आने में कुछ दिन का समय लग सकता है। उन्होंने बताया कि बाढ़ चौकियों का स्टाफ दोनों नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी में जुटाया गया है ताकि पानी बढ़ने की दशा में राहत और बचाव कार्य प्रभावी तरीके से किए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन





गर्रा में उफान और खन्नौत सिमटी
ड्यूनी डाम से ज्यादा पानी नहीं छोड़े जाने के बावजूद शहर केपश्चिमी छोर पर बहने वाली गर्रा नदी उफान पर है। पिछले 24 घंटे में नदी का जल स्तर 25 सेमी बढ़कर 144.85 मीटर हो गया। माना जा रहा है कि मैदानी क्षेत्रों में होने वाली बारिश के कारण गर्रा में उफान के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, अपवाद के तौर पर शहर के पूर्वी सिरे से सटकर बह रही खन्नौत नदी दस सेमी घटकर 142.40 मीटर पर सिमट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed