फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   खोखा के विवाद में युवक की गला काटकर हत्या

खोखा के विवाद में युवक की गला काटकर हत्या

Thu, 31 Jul 2014 05:31 AM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Thu, 31 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
- हमलावरों ने धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ किए वार
विज्ञापन

- चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार
- सरथौली निवासी राजेश गांव में चाट का खोखा लगाते थे
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/कुर्रियाकलां। थाना कांट क्षेत्र के गांव सरथौली में मंगलवार की रात एक युवक की धारदार हथियारों से गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना के पीछे खोखा रखने को लेकर पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मामले में चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
गांव सरथौली में रहने वाले राजेश गुप्ता गांव में ही चाट का खोखा लगाते थे। बताया जाता है कि करीब एक साल पहले गांव के ही शेर सिंह ने अपनी जमीन पर राजेश को खोखा रखने की अनुमति दे दी थी। इस बात से शेर सिंह के परिवार के लोग राजेश से रंजिश रखने लगे थे। मामले में कई बार विवाद भी हुआ, लेकिन गांव वालों के समझाने पर विवाद शांत करा दिया गया था। शेर सिंह के परिवार के जंट सिंह के बेटे मटरू सिंह इस बात को लेकर राजेश से रंजिश मानने लगे थे।
विज्ञापन

राजेश गुप्ता के बड़े भाई राजीव गुप्ता के मुताबिक मंगलवार की रात उनके भाई राजीव गुप्ता रोजाना की तरह घर में खाना खाने के बाद खोखे के पास झोपड़ी में पड़े तख्त पर लेट गए। उनसे कुछ दूरी पर वह भी लेट गया। रात करीब दो बजे गांव के मटरू सिंह और उसका भाई विजय सिंह और उसका बेटा विपिन सिंह और पड़ोसी नत्थूलाल का बेटा शैलेंद्र झोपड़ी में राजेश के तख्त के पास आए और उनके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। इसके बाद हमलावरों ने कुल्हाड़ी, गड़ासे से ताबड़तोड़ वार करके उनकी हत्या कर दी। आहट होने पर जब तक राजीव जागा तो चारों हमलावर फरार हो चुके थे। राजीव ने चारों को पहचान लिया था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। आरोपी अपने घर से भी फरार हैं। एसपी राकेश चंद्र साहू ने घटनास्थल का मुआयना किया। राजीव की तहरीर पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चाट का खोखा बना
हत्या की वजह
चाट का खोखा रखने से पहले राजेश तांगा चलाता था। तांगा चलाने में कुछ खास आमदनी न होने के कारण राजेश कोई और काम शुरू करना चाहता था। इसी को लेकर उसकी गांव के शेर सिंह से बात हुई। शेर सिंह ने अपनी जमीन पर राजेश को खोखा रखने की हामी भर दी। राजेश ने लकड़ी का खोखा बनाकर उसमें चाट की दुकान रख ली। राजेश का खोखा बहुत बढ़िया चलता था। उसके गांव में न रहने पर पत्नी नीलम खोखा चलाती थी। राजेश की नीलम से सात साल पहले शादी हुई थी। उसके तीन साल की एक बेटी छाया है। उसके परिवार का गुजारा खोखे से होने वाली आमदनी से चलता था। मटरू से विवाद होने के बाद राजेश ने खोखे की रखवाली करने के लिए पास में ही एक झोपड़ी डाल ली थी और वह उसी में ही सोता था। इसी का फायदा उठाकर हमलावरों ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed