फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हादसे में दवा कंपनी के मैनेजर की मौत

हादसे में दवा कंपनी के मैनेजर की मौत

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई के शाहबाद-पाली के बीच हुई दुर्घटना
विज्ञापन

- बाइक से घर लौट रहे थे कुलदीप रस्तोगी
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। पाली (हरदोई) से लौट रहे दवा कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर की बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
दुर्घटना मंगलवार की दोपहर बाद साढ़े तीन बजे शाहबाद-पाली (हरदोई) के बीच हुई। शाहजहांपुर के मोहल्ला बाबूजई निवासी कुलदीप रस्तोगी (33) पुत्र भइया लाल रस्तोगी एक दवा कंपनी में एरिया सेल्स मैनेजर थे। कुलदीप मंगलवार पाली (हरदोई) क्षेत्र में दवाइयों की सप्लाई के सिलसिले में गए थे। दोपहर बाद वे काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहे थे। पाली और शाहबाद के बीच किसी ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। ट्रक की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन



...हे राम, अब कौन देगा मेरी अर्थी को कंधा
- इकलौते बेटे की मौत के बाद मां का रो-रो कर बुराहाल
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। सड़क दुर्घटना में मौत की आगोश में समाए दवा कंपनी के एरिया सेल्स मैनेजर कुलदीप रस्तोगी, राजेश्वरी देवी का इकलौता बेटा था। करीब तीन साल पहले पति भइया लाल रस्तोगी की करीब तीन साल पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद राजेश्वरी का सहारा इकलौता बेटा कुलदीप ही था। मंगलवार की रात जब कुलदीप की मौत की खबर आई, तो राजेश्वरी बदहवास हो गई। वह रो-रोकर यही कह रही है कि अब उसकी अर्थी को कंधा कौन देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैसे होगी बच्चों की परवरिश
प्राइवेट दवा कंपनी में नौकरी करने वाले कुलदीप रस्तोगी अपने पीछे बुजुर्ग मां राजेश्वरी के अलावा पत्नी सोनिया रस्तोगी, 11 वर्षीय बेटी दिशा और सात वर्षीय बेटे आयरन को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। घर के मुखिया की मौत के बाद इन बच्चों की परवरिश कैसे होगी, यही चिंता सोनिया को सताए जा रही है। जहां उसे सुहाग उजड़ने का गम है, वहीं बच्चों की परवरिश फिक्र है।



पुलिस की बाइक
से बाबा घायल
बुधवार की सुबह बाबा विश्वनाथ मंदिर के सामने कुछ लोग बैठे थे। सड़क किनारे बैठे बाबा कौशल किशोर दास निवासी ग्राम नेकपुर को बाइक सवार ने टक्कर मार दी और फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर मारने वाला बाइक सवार कोई सिपाही था। घायल बाबा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed