फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   रेलवे स्टेशन पर खिंचा महिला का कुंडल

रेलवे स्टेशन पर खिंचा महिला का कुंडल

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
भीड़ का फायदा उठाकर उचक्के ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

- स्टेशन पर मौजूद जीआरपी और आरपीएफ वाले बने रहे मूकदर्शक
- भइया दूज पर हरदोई अपने मायके जा रही थीं कांट की शांति देवी
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। भइया दूज पर मायके जा रही महिला का कुंडल किसी उचक्के ने लूट लिया और फरार हो गया। घटना रेलवे स्टेशन पर हुई, इसके बावजूद यहां मौजूद आरपीएफ और जीआरपी के जवान कुंडल लूटने वाले को पकड़ नहीं सके।
थाना कांट के गांव गुरसना निवासी सुरेश की पत्नी शांति देवी का मायका पिहानी (हरदोई) में है। गुरुवार को वह मायके जाने के लिए कांट से रेलवे स्टेशन पहुंची और हरदोई जाने वाली ट्रेन का इंतजार करने लगी। दोपहर सवा बजे बरेली इलाहाबाद पैसेंजर स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर एक पर आकर रुकी। यात्रियों की भीड़ उसमें चढ़ने लगी। इसी दौरान शांति देवी भी ट्रेन पर चढ़ने लगी। तभी किसी उचक्के ने उसके कान से सोने का कुंडल खींच लिया। महिला के चीखने पर कुंडल लूटने वाला फरार हो गया। यहां पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान भी मौजूद थे, लेकिन कुंडल लूटने वाला उनके हत्थे नहीं चढ़ सका। महिला ने इसकी सूचना जीआरपी थाने में दी है।
विज्ञापन



जलालाबाद में महिला की चेन लूटी
जलालाबाद। गांव करेबंडा में दोपहर के समय गांव निवासी अंजलि खेत पर जा रही थी। इसी दौरान एक कुछ युवकों ने रास्ते में उसे घेर लिया और उसके गले से चेन लूट ली। शोर मचाने पर युवक भाग गए। कोतवाली पहुंचकर महिला ने अज्ञात लोगों के खिलाफ चेन लूटने के आरोप की तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed