{"_id":"1-41138","slug":"Shahjahanpur-41138-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना वारदाना कैसे हो गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना वारदाना कैसे हो गेहूं की खरीद
Shahjahanpur
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
भाकियू ने एसडीएम को लिखा
- रुपये के अभाव में किसानों की अगली फसलें प्रभावित
अमर उजाला नेटवर्क
पुवायां। तहसील भर में गेहूं खरीद केंद्रों पर वारदाना नहीं होने से खरीद कार्य प्रभावित हो रहा है। हालत यह है कि सेंटरों पर किसान कई दिन से गेहूं लेकर पड़े हैं, लेकिन तोल नहीं हो पा रही है।
किसानों ने बताया कि सेंटर प्रभारी वारदाना नहीं होने की बात कहकर तोल नहीं कर रहे हैं। कई सेंटरों पर तो प्रभारी आते ही नहीं हैं। गेहूं नहीं बिकने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रुपये नहीं होने के कारण गन्ने सहित अन्य फसलें भी प्रभावित हो रही हैं। सेंटर पर दलालों के माध्यम से खरीद हो रही है और फार्मों पर जाकर गेहूं तौला जा रहा है। आरोप है कि जिन सेंटरों पर वारदाना है, वहां से भी वारदाने को हटाकर दूसरे स्थानों पर रखवा दिया गया है।
भाकियू ने एसडीएम को पत्र देकर वारदाना उपलब्ध कराए जाने और गेहूं की खरीद किसानों से कराए जाने की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि यदि सेंटरों पर दलाल हावी रहे तो आंदोलन किया जाएगा और चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
डिमांड भेज दी गई है
‘सेंटरों पर वारदाना नहीं होने की जानकारी मिली थी। डिमांड भेज दी गई है। जल्द ही वारदाना आ जाएगा और गेहूं खरीद का कार्य सुचारू रूप से होने लगेगा। किसानों को समस्या होने पर वह उन्हें अवगत करा सकते हैं।’
- सैयद निजामुद्दीन, एसडीएम पुवायां