फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   कॉलोनी गेट पर वृद्ध का शव मिलने से सनसनी

कॉलोनी गेट पर वृद्ध का शव मिलने से सनसनी

Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
Shahjahanpur
Shahjahanpur Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
0 बेटी के घर आ रहा था हरदोई का मकरंद
विज्ञापन

0 शव के पास से सामान भरे दो बैग भी मिले
0 पहचान पत्र और बैंक पासबुक से हुई शिनाख्त
रोजा (शाहजहांपुर)। मंगलवार की सुबह रेलवे कॉलोनी गेट पर वृद्ध का शव पड़े होने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। उसके पास से दो बैग बरामद हुए। जिनमें से निकले पहचान पत्र और बैंक पासबुक से मृतक के शव की शिनाख्त हुई। सूचना पर परिवार वाले यहां आ गए। रोजा रेलवे कॉलोनी के लोको गेट के सामने मंगलवार की सुबह एक वृद्ध का शव पड़ा मिला। जब लोगों की निगाह पड़ी तो सूचना पुलिस को दी गई। शव के पास ही दो बैग पड़े थे, जिनमें कपड़ों के अलावा तमाम सामान था। चप्पलें शव से काफी दूर पड़ीं थीं। पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें स्टेट बैंक की पास बुक, मतदाता पहचान पत्र आदि सामान मिला। जिससे शव की शिनाख्त मकरन्द लाल पुत्र भूधर निवासी जलालपुर थाना पिहानी (हरदोई) के रूप में हुई । बैग में ही अशोक, अखिलेश और सुनील के साथ 11 अप्रैल को हुए विवाद का सुलहनामा लिखा कागज भी मिला। यहां पहुंचे परिवार वालों ने बताया कि मकरंद लाल को कंपकंपी होती थी, इस कारण बेहोश भी हो जाते थे। परिवार वालों ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। उनका कहना था कि रौसर कोठी में वृद्ध की लड़की संगीता रहती है। वह उसी से मिलने हरदोई से रविवार को यहां आ रहे थे।

00000000000
परिवार वालों ने किसी वृद्ध के साथ किसी भी अनहोनी से इंकार किया है और न ही वृद्ध के शरीर पर कोई चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

-आरएसयादव, थानाध्यक्ष, रोजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed