फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   विकास कार्यों में धांधली किए जाने पर बरसे ग्रामीण

विकास कार्यों में धांधली किए जाने पर बरसे ग्रामीण

Fri, 06 Oct 2017 07:15 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
विकास कार्यों में धांधली किए जाने पर बरसे ग्रामीण
शाहजहांपुर। ददरौल ब्लॉक की ग्राम पंचायत सफ्तयारा में आवासों व शौचालयाें की स्वीकृति और निर्माण में धांधली को लेकर शिकायत किए जाने के बावजूद जांच के नाम पर लीपापोती से ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर आकर विरोध प्र्रदर्शन किया। बाद में उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट कोे मंडलायुक्त के नाम ज्ञापन देेकर आवास व शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की डीएम से जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

सफ्तयारा के ग्रामीणों ने बीती 30 अगस्त को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर वित्त वर्ष 2015-16 में शौचालय और आवास निर्माण में ग्राम प्रधान देेव नारायण पर पंचायत सचिव और ब्लॉक के अधिकारियों सेे साठगांठ कर गड़बड़ी करने की शिकायत की थी। ग्रामीणों की मांग पर डीएम नरेंद्र कुमार सिंह ने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी हरीश कुमार के नेतृत्व में दो सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी।
विज्ञापन

मंडलायुक्त को संबोधित ज्ञापन में राजकुमार, रामचंद्र, जगपाल, बादशाह, राममूर्ति आदि ग्रामीणों ने कहा कि पिछली जांच में लोहिया आवासों के जो लाभार्थी अपात्र पाए गए, उनसे अभी तक रिकवरी नहीं की गई है। दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने भी गत चार अक्तूबर को जांच के नाम पर महज औपचारिकता निभाई। गांव के कई लोगों ने शपथ पत्र देकर उन्हें अपनी पीड़ा बतानी चाही तो प्रधान पक्ष के लोेग झगड़ा करने पर आमादा हो गए। जांच टीम ने भी शिकायतकर्ताओं का पक्ष नहीं सुना और लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed