फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   गुरु तेगबहादुर के शहीदी दिवस पर उमड़ी संगत

गुरु तेगबहादुर के शहीदी दिवस पर उमड़ी संगत

Thu, 23 Nov 2017 06:46 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 06:46 PM IST
विज्ञापन
गुरु तेगबहादुर के  शहीदी दिवस पर उमड़ी संगत
शाहजहांपुर। सोलहवीं शताब्दी में हिंदू धर्म की रक्षा करते हुए अपनी कुर्बानी देने वाले सिखों के आराध्य गुरु तेगबहादुर का शहीदी दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। रामनगर स्थित गुरुद्वारा में दीवान सजाकर सबद-कीर्तन हुए और गुरवाणी से संगत को निहाल किया गया।
विज्ञापन

सिख समुदाय ने गुरुद्वारा श्री तेगबहादुर रामनगर में गुरु महिमा का गुणगान किया। इस दौरान दीवान सजाकर श्रद्धालुओं ने दरबार में मत्था टेककर प्रसाद और दक्षिणा अर्पित की तथा परिवार की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ पहले से चल रहे श्री अखंड साहिब के पाठ के समापन से किया गया। इस अवसर पर रुद्रपुर से आए भाई रेशम सिंह ने टीम के साथ गुरु महाराज के शहीदी गाथा सुनाकर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

संस्थाध्यक्ष अवतार सिंह मोगा, करतार सिंह, त्रिलोक सिंह, हरचरन सिंह ने अतिथि रागी जत्थे के सदस्यों को सरोपा भेंटकर सम्मानित किया। समापन पर सभी लंगर में प्रसाद छका। आयोजन में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की प्रधान कमलेश कौर माटा, त्रिलोचन सिंह रावल, करतार सिंह, राजेंदर सिंह, गोपी बग्गा, कोमल बग्गा आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed