फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   70 beds reserved in Shahjahanpur hospitals for monkeypox patients

Shahjahanpur: स्वास्थ्य विभाग ने कसी कमर, मंकीपॉक्स के मरीजों के लिए अस्पतालों में 70 बेड आरक्षित

Thu, 28 Jul 2022 03:44 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 28 Jul 2022 03:44 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग ने मंकी पॉक्स को देखते हुए जिले में तैयारियां शुरू कर दी हैं। हर सीएचसी-पीएचसी को अलर्ट कर दिया गया। जिले की 15 सीएचसी पर चार-चार बेड मंकी पॉक्स के मरीजों के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन
70 beds reserved in Shahjahanpur hospitals for monkeypox patients
मंकी पॉक्स वार्ड - फोटो : SHAHJAHANPUR

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मंकी पॉक्स के मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया। सीएचसी और पीएचसी से लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज तक में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त रखने का प्लान तैयार किया गया है। सीएमओ ने जिलेभर में 70 बेड आरक्षित किए हैं। इनमें राजकीय मेडिकल कॉलेज में दस व हर सीएचसी पर चार-चार बेड मंकी पॉक्स के मरीजों के लिए आरक्षित कर दिए हैं।

विज्ञापन


मंकी पॉक्स ने प्रदेश में भी दस्तक दे दी है। गाजियाबाद और औरैया जिले में मंकी पॉक्स के मरीज मिलने के बाद शासन से हर जिले को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मंकी पॉक्स को देखते हुए जिले में तैयारियां शुरू कर दी हैं। हर सीएचसी-पीएचसी को अलर्ट कर दिया गया। जिले की 15 सीएचसी पर चार-चार बेड मंकी पॉक्स के मरीजों के लिए आरक्षित कर दिए गए हैं। वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेज में दस बेड डाले गए हैं। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने पीएचसी के डॉक्टरों को निर्देशित किया कि मंकी पॉक्स के लक्षण जैसा मरीज आने पर स्क्रीनिंग की जाए।
विज्ञापन


विदेश से लौटने वालों पर नजर
मंकी पॉक्स प्रभावित देशों से लौटने वालों की जांच भी की जाएगी। उसके लिए विदेश से लौटने वालों को सूचीबद्ध करते हुए उनसे संपर्क साधने की तैयारी है। वहीं, दूसरी तरफ अस्पतालों की ओपीडी में कोई संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर उसकी स्क्रीनिंग कर सैंपल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंकी पॉक्स को देखते हुए तैयारी कर ली गई। अभी जिले में कोई मरीज सामने नहीं आया है। फिर भी सभी को अलर्ट करते हुए 70 बेड की व्यवस्था की गई। एंबुलेंस को भी अलर्ट कर किया गया है। -डॉ. एसपी गौतम, सीएमओ

लक्षण
- तेज बुखार
- मांसपेशियों में दर्द, जकड़न, कमजोरी महसूस होती है
- लिम्फ नोड्स (लसीका ग्रंथियों) में सूजन आने लगती है
- संक्रमण के पांच दिनों में चेचक जैसे निशान आ जाते हैं
- रोगी को ठंड लगती है

बचाव
- संक्रमित व्यक्ति को अलग कमरे में रखें
- संक्रमित के संपर्क में आने पर हाथ अच्छी तरह साबुन से धोएं
- संक्रमित की इस्तेमाल की हुई सामग्री को न छुएं
- मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें।
- तेज बुखार, चकत्ते आने पर तुरंत निजी अस्पताल जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed