Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   65 year old woman murdered in Officers Colony shahjahanpur

Shahjahanpur News: ऑफिसर्स कॉलोनी में बुजुर्ग महिला की हत्या, कमरे में पड़ा मिला लहूलुहान शव

Fri, 28 Jul 2023 05:21 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Jul 2023 05:21 PM IST
सार

ऑफिसर्स कॉलोनी में 65 साल की महिला का शव शुक्रवार सुबह घर में पड़ा मिला। इसकी जानकारी होने पर कॉलोनी में सनसनी फैल गई। महिला के चेहरे पर वार किए गए थे। आसपास खून बिखरा पड़ा था। 

विज्ञापन
65 year old woman murdered in Officers Colony shahjahanpur
रामबेटी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र की ऑफिसर्स कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। महिला का शव शुक्रवार सुबह कमरे में जमीन पर पड़ा मिला। चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन


ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी 65 साल की रामबेटी डीएम कंपाउंड में सर्वेंट क्वार्टर में अकेली रहती थीं। उनकी बेटियां पुष्पा और रिंकी अधिकारियों के घरों में काम करती हैं। बृहस्पतिवार की रात 12 बजे रामबेटी बेटियों के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में आकर लेट गईं। 

विज्ञापन

चेहरे पर लगा था खून 

रात में उनकी किसी ने हत्या कर दी। उनके चेहरे पर वार किए गए हैं। चेहरे पर खून लगा मिला। घटनास्थल के आसपास भी खून फैला था। सुबह करीब साढ़े सात बजे स्कूल जाने से पहले दादी के पैर छूने गए नाती जीतू ने शव पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या करने वाले गुफरान को फांसी की सजा, दो साल बाद आया फैसला

Trending Videos

मृतका की बेटी पुष्पा ने ठेकेदार पर क्वार्टर खाली कराने को लेकर विवाद होना बताया। रामबेटी के नाती शिवम ने पड़ोस के दंपती पर एक दिन पहले हुए विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर एसपी अशोक मीणा, एसपी सिटी सुधीर जायसवाल आदि ने मौका-मुआयना किया। 

शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। एसपी अशोक मीणा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं ऑफिसर्स कॉलोनी में महिला की हत्या से लोग स्तब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed