फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   आतंक फैलाने वालों को कड़ाई से जवाब दे सरकार: सलमान

आतंक फैलाने वालों को कड़ाई से जवाब दे सरकार: सलमान

Sun, 17 Feb 2019 12:57 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
आतंक फैलाने वालों को कड़ाई से जवाब दे सरकार: सलमान
पुवायां (शाहजहांपुर)। पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि अब समय आ गया है कि आतंक फैलाने वालों को कड़ाई से जवाब दिया जाए। इसमें सभी लोग सरकार के साथ हैं।
विज्ञापन

सलमान खुर्शीद ने गांव भूड़ा मैनारी में अमर उजाला से बात करते हुए कहा कि जवानों पर हमला और उनके शहीद होने पर राष्ट्रीय सुरक्षा और शहीदों के परिवार के सम्मान को देखते हुए वह और उनकी कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सभी लोग सरकार के निर्णय के साथ हैं। सरकार परामर्श मांगेगी तो सलाह दी जाएगी, नहीं तो सरकार अपने हिसाब से निर्णय ले सकती है। मेरी राय है कि पानी सर से ऊपर आ चुका है और सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। ऐसा नहीं किए जाने पर देश की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन

चुनाव के समय जवानों पर हमला होना यह साबित करता है कि आतंकवादी यह सोच रहे हैं कि चुनाव के कारण सरकार चुप रहेगी और वह आतंक फैलाते रहेंगे, लेकिन देश की एकता के लिए सब एक हैं और आतंक फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। यूपी में सपा बसपा के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed