फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   यातायात माह के पहले दिन जागरूकता रैली निकाली

यातायात माह के पहले दिन जागरूकता रैली निकाली

Wed, 01 Nov 2017 05:58 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
यातायात माह के पहले दिन जागरूकता रैली निकाली
शाहजहांपुर। यातायात माह के पहले दिन यातायात जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। एनसीसी कैडेट्स की रैली को डीएम नरेंद्र कुमार सिंह और एसपी केबी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ने शहर में विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

बुधवार से यातायात माह शुरू हो चुका है। यातायात माह में वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन कराने के साथ भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए जाएंगे। पहले दिन खिरनीबाग चौराहे पर कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। दुपहिया वाहन चालकों को हेल्मेट के लिए प्रेरित किया गया। कुछ लोगों को हेल्मेट का वितरण भी किया गया। एसपी केबी सिंह ने बताया कि यातायात माह के दौरान जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। यातायात पुलिस ने पहले दिन शहर में वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया। जागरूकता रैली और कैंप के शुभारंभ के दौरान डीएम नरेंद्र कुमार सिंह, एसपी केबी सिंह, एसपी देहात सुभाष चंद्र शाक्य, सीओ सिटी सुमित शुक्ला, शहर के यातायात प्रभारी विपिन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed