{"_id":"63544890d861aa000a2522db","slug":"60-crore-business-on-the-first-day-of-dhanteras-shahjahanpur-news-bly5017001110","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर पहले दिन 60 करोड़ों का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर पहले दिन 60 करोड़ों का कारोबार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। धनतेरस पर्व इस बार दो दिन है। शनिवार शाम से धनतेरस शुरू हुई तो बाजार में खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ी। सराफा, वाहन, बर्तन की खरीदारी से करोड़ों रुपये का कारोबार हुआ। देर शाम तक 60 करोड़ की बिक्री का आंकड़ा पार कर गया।
शनिवार सुबह से ही लोग बर्तन, सर्राफा, मोटरसाइकिल, कार से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स आदि की खरीदारी को बाजारों में पहुंचना शुरू हो गए। भगवान गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति समेत चूड़ा, लइया व दीये खरीदने की होड़ दिखी। शहर के बहादुरगंज, चौक मंडी, रेलवे स्टेशन रोड, जलालनगर बजरिया आदि बाजारों में पूरे दिन चहल-पहल रही। सोने-चांदी के सिक्कों के साथ लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं भी खरीदी गईं। सदर सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद गुप्ता व चौक सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि सोने-चांदी का भाव गिरा है। इसका असर भी बाजार में दिखा। लोगों ने दिल खोलकर खरीदारी की है।
धनतेरस पर बर्तन खरीदने का प्रचलन है। यही वजह है कि सबसे अधिक भीड़ लोगों की बर्तन की दुकानों पर रही। बहादुरगंज, चौक और जलालनगर बजरिया में बर्तन की दुकानों पर लोगों का तांता लगा रहा। चम्मच, कटोरी से लेकर थाली, बर्तन स्टैंड खरीदते लोग दिखाई दिए। बर्तन व्यापारी कंचन गुप्ता, राजेश कुमार का कहना है कि बर्तन कारोबार पहले की अपेक्षा बढ़ा।
विज्ञापन
इलेक्ट्रानिक्स उपकरणों की डिमांड जबरदस्त रही। टीवी, मोबाइल, एसी समेत अन्य सामानों की बिक्री खूब हुई। उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए दुकानदारों ने ऑफर भी दिए। इलेक्ट्रानिक्स व्यापारी बलविंदर सिंह बजाज, नवनीत पाठक ने बताया कि एलईडी, फ्रिज, एसी के साथ ही रसोई में उपयोग होने वाले उपकरणों की खूब बिक्री हुुई। कारोबारी यासीन मलिक ने बताया कि मोबाइल, कंप्यूटर, स्पीकर व गैजेटस की खरीदारी बड़े पैमाने पर हुई है।
चार पहिया से लेकर दो पहिया वाहनों की खरीद के लिए लोगों में जबरदस्त उत्सुकता रही। अधिकांश शोरूम में पहले से वाहनों की बुकिंग थी। इसके कारण सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। वाहन खरीदकर लोगों ने मंदिर पहुंचकर पूजा भी की। विभिन्न कंपनियों के वाहनों के साथ आकर्षक ऑफर भी दिए गए। चौपहिया वाहनों के विकेता बीपी सिंह और दोपहिया वाहन एजेंसी के मैनेजर अनुज कपूर ने बताया कि वाहनों को धनतेरस पर डिलीवरी के लिए पहले से ही बुकिंग करा दी गई थी।
किसका कितना कारोबार
सराफा 15 करोड़
वाहन 10 करोड़
बर्तन 12 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक्स 08 करोड़
अन्य 15 करोड़
गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति, दीये और झाडू खरीदी
धनतेरस पर शनिवार को बाजार में मिट्टी के दीये और गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां भी खूब बिकीं। मूर्तियों का छोटा साइज जहां 50 रुपये का बिक रहा है, वहीं बड़ा साइज 1100 रुपये तक का है। मूर्ति विक्रेता पप्पू ने बताया कि प्लास्टर ऑफ पेरिस की जगह मिट्टी की मूर्तियों की मांग बढ़ी है। कोलकाता से आई मूर्तियों की फिनिशिंग अच्छी होती है। मूर्तियों के दाम में 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। मिट्टी के दीये बेचने वाले विशाल ने बताया कि इस बार पिछले साल 20 के 25 दीये बेचे थे, इस बार 25 के 25 दे रहे हैं, जिसकी वजह मिट्टी महंगाई बढ़ना है। झाडू़ विक्रेता रफीक ने बताया कि फूल और नारियल की झाडू़ खूब बिकी।
खील-खिलौने की हुई खरीदारी, नहीं बढ़े दाम
दिवाली पर खील-खिलौनों से भगवान गणेश व लक्ष्मी को भोग लगाया जाता है। गोवर्धन पूजा में भी इनकी जरूरत होती है। जिसको लेकर बाजार में खील-खिलौने की खरीदारी भी हुई। विक्रेता सर्वेश कुमार ने बताया कि शक्कर के खिलौने 70 रुपये, खीले 100 रुपये, परमल 80 रुपये, चूड़ा 60 रुपये प्रति किग्रा है। यही रेट पिछली बार भी थे।