फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   50 acres of wheat crop burnt due to fire

आग लगने से 50 एकड़ गेहूं की फसल जली, हजारों रुपये का नुकसान

Mon, 04 Apr 2022 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
50 acres of wheat crop burnt due to fire
आग बुझाते चौकी इंचार्ज विपिन शुक्ला - फोटो : SHAHJAHANPUR
कुर्रिया कलां। कुर्रियां कला गांव के खेतों में रविवार दोपहर करीब दो बजे आग लग गई। आग से 50 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में हजारों रुपये की फसल जलने से पीड़ित किसान काफी दुखी हैं।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे खेतों में अचानक की लपटें उठती देखकर पूरे गांव के लोगों में खलबली मच गई। किसान अपनी गेहूं की फसल को बचाने के लिए दौड़ पड़े। आसपास लगे सबमर्सिबल पंप चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। एक खेत से दूसरे तक पहुंची आग को आगे बढ़ने से रोकने के लिए किसानों ने ट्रैक्टर से जुताई कर दी। वहीं, दूसरी तरफ पानी डालकर आग पर काबू करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

गांव के धर्मेंद्र मोहन मिश्रा, आलोक मिश्रा, अनुराग पांडेय, अखिलकांत पांडेय, अशेाक मिश्रा, देवेश मिश्रा, कल्लू मिश्रा, संतोष शक्ला आदि किसानों की फसल जल गई। किसानों ने बताया कि लावारिस जानवरों, बंदरों से अपने खेतों को किसी तरह बचाया था, लेकिन आग ने थोड़ी ही देर में पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया। माना जा रहा है कि बीड़ी पीकर फेंकने के कारण खेत में आग लग गई। सूचना पर कुर्रिया कलां चौकी इंचार्ज विपिन शुक्ला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

कांट के कुर्रिया कलां के गेंहू के खेत में लगी आग । संवाद

कांट के कुर्रिया कलां के गेंहू के खेत में लगी आग । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed