फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   46.39 per cent of the electorate voted graduation

46.39 फीसदी स्नातक मतदाताओं ने किया मतदान

Fri, 03 Feb 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Fri, 03 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन के लिए शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के सभी 33 बूथों पर शाम चार बजे तक 46.39 प्रतिशत स्नातक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। शुरुआती दो घंटे तक मतदान की रफ्तार बेहद धीमी रही। बाद में मतदान में कुछ तेजी आई, लेकिन मतदाताओं में वोट डालने को लेकर विधानसभा चुनाव जैसा उत्साह नहीं दिखा। एमएलसी चुनाव में जिले के 18249 मतदाताओं के लिए मुख्यालय समेत विभिन्न तहसीलों और विकास खंडों में 19 मतदान केंद्र बनाकर इतने ही जिला स्तरीय अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। मुख्यालय पर जिला पंचायत, नगरपालिका परिषद, तहसील सदर और भावलखेड़ा क्षेत्र पंचायत कार्यालय में एक दर्जन बूथ बनाए गए। डीएम कर्ण सिंह चौहान और एएसपी केबी सिंह के निर्देश पर सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियों के साथ पुलिस टीमें बृहस्पतिवार शाम को ही पहुंच गई थीं। इसी के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट ने भी ड्यूटी संभाल ली। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से वोटिंग शुरू हो गई। उस वक्त सर्दी का असर होने की वजह से नौ बजे तक मुश्किल से दो फीसदी ही वोट पड़ पाए। दस बजे तक धूप निकल आई, लेकिन तब तक केवल 5.26 फीसदी वोट पड़ सके। दोपहर 12 बजे तक 16.43 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी के साथ बूथों पर मतदाताओं की गहमागहमी बढ़ी तो मतदान में भी तेजी आने लगी। दोपहर दो बजे तक मतदान प्रतिशत बढ़कर 32.76 हो गया। इस बीच, डीएम और एसपी ने कई बूथों का दौरा करके वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अंतिम दो घंटे में भी मतदान की रफ्तार तेज नहीं हो पाई। नियत समय शाम चार बजे तक कुल 8471 मतदाताओं ने वोट डाले। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम सर्वेश कुमार ने बताया कि सभी मतपेटिकाएं मुख्यालय मंगाकर उन्हें पुलिस के वज्र वाहन और दो राजपत्रित अधिकारियों की देखरेख मेें विशेष वाहन से रिटर्निंग अधिकारी/कमिश्नरी कार्यालय बरेली भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन

स्नातक एमएलसी चुनाव में शुक्रवार को मतदान बेहद फीका रहा। पढ़े लिखे तमाम मतदाताओं ने बूथ तक पहुंचने की जरूरत नहीं समझी। शिक्षित लोगों से मतदान में भाग लेने की अपेक्षा ज्यादा रहती है, लेकिन स्नातक एमएलसी चुनाव में मतदाताओं ने मतदान करने में दिलचस्पी नहीं ली। बूथों पर किसी भी समय मतदाताओं की लाइन नहीं दिखी। पुवायां ब्लाक में कुल 15 सौ मतदाताओं में से मात्र 536 लोगों ने ही मतदान किया। खुटार में 707 वोटरों में 287 और बंडा में 957 मतदाताओं में 487 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। खुटार में 237 पुरुष और 50 महिला मतदाताओं ने वोट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed