फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   440 female cadets gathered in the army camp

थल सेना कैंप में जुटीं 440 महिला कैडेट्स

Fri, 07 Aug 2015 12:14 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 07 Aug 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
440 female cadets gathered in the army camp
 25 यूपी बटालियन में एनसीसी थल सेना (टीएससी) का दस दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण कैंप विधिवत शुरू हो गया। कैंप में यूपी डायरेक्ट्रेट के 11 ग्रुपों की कुल 440 छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं। उद्घाटन अवसर पर सीओ कर्नल अनिल शर्मा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह उनके लिए स्वर्णिम अवसर है। यह प्रशिक्षण उनके जीवन की दिशा तय करेगा। इसलिए सभी कैडेट्स पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें।
विज्ञापन

कर्नल शर्मा ने कहा कि कैंप में यूपी के सभी ग्रुप की छात्राएं प्रतिभाग कर रही हैं, इस अवसर को हाथ से न जाने दें और आपस में एक-दूसरे से कुछ न कुछ सीखते हुए दोस्ती बढ़ाएं, भाईचारे का विकास करें और अच्छी बातों को जीवन में उतारें। बोले, सेना में नियम-कानून सभी के लिए बराबर होते हैं, इसलिए अनुशासन तोड़ने की हिम्मत कोई न करें, अन्यथा कड़ा दंड दिया जाएगा। सभी कैडेट्स देश की भविष्य हैं और विश्व की सबसे बड़ी संस्था नेशनल कैडेट कोर की सदस्य हैं। आपके अच्छे कार्यों से देश आगे बढ़ेगा। मेजर अनिल मालवीय ने बताया कि कैंप में बाधा दौड़, फायरिंग, टेंट पिचिंग, मैप रीडिंग, हेल्थ एंड हाइजीन, फील्ड सिगनल, फासले का अनुमान, ड्रिलिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर कर्नल एसके सिंह, कर्नल वीके सिंह, कर्नल संजय यादव, कर्नल अनुभव राज, सूबेदार मेजर भारत सिंह, नायब सूबेदार सुमेर सिंह, लेफ्टिनेंट दीप्ति सिंह, लेफ्टिनेंट डॉ. वारिश, लेफ्टिनेंट सुरत, सूबेदार बलदेव सिंह, कश्मीर सिंह, राकेश कुमार, सतीश चंद्र, राजू राय, राम भरोसे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 श्रेष्ठ कैडेट किए जाएंगे तैयार
एनसीसी के थल सेना कैंप में आगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, बरेली, गोरखपुर, गाजियाबाद, लखनऊ, मेरठ, कानपुर, वाराणसी ए और वाराणसी बी की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। टीएससी प्रशिक्षण के बाद 440 कैडेट्स में से 50 का चयन किया जाएगा, इसमें 40 सीनियर और 10 जूनियर डिवीजन की कैडेट होंगी। जिन्हें राष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए नई दिल्ली भेजा जाएगा। राजधानी में देश के सभी 29 ग्रुपों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। - कर्नल अनिल शर्मा, कमांडिंग ऑफिसर


देश की जांबाज बेटियों को सलाम
अजय अवस्थी
शाहजहांपुर। हमारे देश की बेटियों का हौसला, उनकी सोच, आसमान छूने की ख्वाहिश, राष्ट्रसेवा की ललक, दुश्मनों का नामोनिशान मिटाने का संकल्प, अथक परिश्रम देखना है तो 25 यूपी बटालियन की ओर रुख करना होगा, जहां दस दिवसीय बालिका एनसीसी प्रशिक्षण कैंप (थल सेना कैंप) शुरू हुआ है। अपने सूबे के कोने-कोने से घरबार छोड़कर कोसों दूर देशप्रेम का जज्बा ही उन्हें यहां तक खींच लाया। जोश से भरपूर इन बालिकाओं का इरादा अटल और दृढ़ता से लबालब है। आर्मी की वर्दी तन पर सजाने की ख्वाहिश ही उन्हें एनसीसी तक खींच लाई। अब उनका एक ही सपना है कि वह सेना की अधिकारी बनकर देश की सेवा करें और दुश्मनों के छक्के छुड़ाएं। कोमल हाथों में मजबूती से रायफल थामे देश की ऐसी निर्भीक और जांबाज बेटियों के जज्बे को सलाम। प्रशिक्षण के दौरान महिला कैडेट्स ने बताए अनुभव।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed