फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   41 thousand tests done in 314 health camps, 96 malaria patients found

Shahjahanpur News: 314 स्वास्थ्य शिविरों में 41 हजार की जांच, मलेरिया के 96 रोगी मिले

Fri, 20 Sep 2024 04:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 20 Sep 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
41 thousand tests done in 314 health camps, 96 malaria patients found
शाहजहांपुर के एक गांव में कैंप में मरीज देखती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत: स्वास्थ्य विभाग
शाहजहांपुर। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत वायरल बुखार के प्रकोप को रोकने के लिए जिले में 314 शिविराें का आयोजन किया गया, जिनमें 41 हजार लोगों की खून की जांच में 96 लोग मलेरिया से पॉजिटिव मिले। जनवरी से अभी तक 385 मलेरिया के रोगी मिल चुके हैं।
विज्ञापन


जुलाई में आई बाढ़ का पानी उतरने के बाद वायरल बुखार ने पैर पसारने शुरू कर दिए थे। कई गांव बुखार की चपेट में आए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने शिविरों का आयोजन कर जांच की। पीएचसी-सीएचसी के अतिरिक्त छात्रावास, जिला कारागार समेत ग्राम पंचायत के मजरों में शिविर लगाकर मरीजों का परीक्षण किया गया।
विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी राजीव मौर्या के अनुसार, संबंधित गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया गया। लोगों को साफ-सफाई रखने के लिए प्रेरित किया। बृहस्पतिवार को टीम ने जीआईसी, छात्रावास और लाइब्रेरी में एंटी लार्वा का छिड़काव कराया। कॉलेज के प्रधानाचार्य ने मच्छरों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग से पत्राचार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

डेंगू के मात्र छह रोगी दर्ज

-गत वर्ष डेंगू ने विकराल रूप धारण किया था। इस बार डेंगू नहीं फैला है। जिला मलेरिया विभाग के आंकड़ों में मात्र डेंगू के छह रोगी मिले हैं। इसमें भावलखेड़ा, कांट, निगोही, मिर्जापुर, सिंधौली, ददरौल का एक-एक रोगी शामिल है। पोर्टल पर सातवें रोगी को दर्ज करने पर टीम ने गांव में जांच की। ग्रामीणों ने बताया कि संबंधित व्यक्ति इंदौर में पॉजिटिव हुआ और उसका उपचार लखनऊ में चल रहा है। उसका आधार कार्ड बंडा का है। इस वजह से जिले के आंकड़ों में दर्ज कर दिया था। मलेरिया अधिकारी ने रोगी का नाम हटाने के लिए पत्राचार किया है।डेंगू से बचाव के लिए जिला मलेरिया विभाग की ओर से लगाई गई 21 सदस्यीय टीम ने घर-घर जाकर जांच की है। हालांकि, टीम ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। उसका परीक्षण किया जा रहा।

----------

गांवों में वायरल बुखार की सूचना आशा के माध्यम से ली जाती है। बुखार फैलने पर टीम तुरंत जाकर मरीजों की जांच कर दवा देती है, साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जाता है।

-डॉ. आरके गौतम, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed