{"_id":"59dafc064f1c1bc8678b4cb1","slug":"31507523590-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन से कुचल कर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन से कुचल कर महिला की मौत
Updated Mon, 09 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। जलालाबाद-अल्हागंज रोड पर रविवार सुबह अज्ञात वाहन से कुचल कर महिला की मौत हो गई। महिला बाइक से अपने देवर के साथ फर्रुखाबाद स्थित रिश्तेदारी में जा रही थी। मृतका के देवर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हरदोई के गांव धनियामऊ निवासी तेजराम की पत्नी सोनश्री की बेटी फर्रुखाबाद के गांव नोली में वादाम सिंह को ब्याही है। रविवार को सोनश्री अपने देवर पंचदेव के साथ बाइक से बेटी के घर जाने को निकली थीं। गांव कटियूली के पास एक ढाबा के सामने सोनश्री बाइक से उतरी थीं। इसी दौरान उनका थैला पास से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन में फंस गया, जिससे सोनश्री वाहन की चपेट में आ गईं। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। मृतका के देवर पंचदेव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। सूचना मिलने के बाद मृतका के परिवार वाले भी यहां पहुंच गए। मृतका के परिवार में कोहराम मचा है।