{"_id":"62699c9d6d3d0264f227d07b","slug":"27-students-absent-in-10th-english-exam-shahjahanpur-news-bly482971678","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : 10वीं के अंग्रेजी के पेपर में 27 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : 10वीं के अंग्रेजी के पेपर में 27 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
ोहजहांपुर में बुधवार को सीबीएसई बोर्ड का अंग्रेजी विषय पेपर की परीक्षा देकर जाते परीक्षार्थी । ?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सीबीएसई की 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। बुधवार को 10वीं की मुख्य परीक्षाओं में अंग्रेजी विषय का पेपर सभी नौ केंद्रों पर हुआ। अंग्रेजी की परीक्षा में 27 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए बनाए केंद्र एसएसएमवी में 442 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 440 ने परीक्षा दी, दो अनुपस्थित रहे। तक्षशिला पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 408 परीक्षार्थियों में 405 उपस्थित रहे, तीन ने परीक्षा नहीं दी।
मारवाह मॉर्डन स्कूल में 303 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, 297 ने परीक्षा दी और छह अनुपस्थित रहे। इसी तरह से जीटीबीई एकेडमी में 240 परीक्षार्थी पंजीकृत, 238 उपस्थित तथा दो अनुपस्थित हुए। रोजी पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 201 परीक्षार्थियों में 200 उपस्थित हुए। एक परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचा। द सेक्रेड हार्ट स्कूल में पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 329 रही, इनमें से 326 ने परीक्षा दी और तीन अनुपस्थित रहे। इनके अलावा केवी-1 में पंजीकृत परीक्षार्थी 347 में 342 उपस्थित हुए। पांच परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए नहीं आए। केवी-2 में दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, 365 ने परीक्षा दी। पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 367 थी।
परीक्षार्थियों की बात
टर्म-2 की परीक्षा दे रहा हूं। टर्म-1 की तरह ही पेपर आया था। पेपर काफी आसान रहा, क्योंकि मेरी पहले से तैयारी थी। - मृत्युुंजय पांडेय
टर्म-2 परीक्षाओं के लिए आज मेरा अंग्रेजी विषय का पहला पेपर था, जोकि उम्मीद से काफी अच्छा आया है। कोई परेशानी नहीं हुई। - मयंक पाल
अंग्रेजी विषय का पेपर अच्छा रहा। पेपर बहुत कठिन नहीं था, समय रहते हुए प्रश्नों को आसानी से हल कर दिया।
- गौरव यादव
अंग्रेजी का पेपर अच्छा होने से नंबर बेहतर आने की उम्मीद है। पहले 15 मिनट पेपर को पढ़ा, उसके बाद प्रश्नों को हल करना शुरू किया। - वसुंधरा वर्मा
केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले ही पहुंच गई थी। अंग्रेजी विषय का पेपर ठीक गया है। - वराली गुप्ता
बहुत खुश हूं जो कुछ भी मैंने पढ़ा था, लगभग वही पेपर में आया है। टर्म-1 की परीक्षाओं के बाद टर्म-2 के एग्जाम देने में कोई कठिनाई नहीं आएगी। - मान्या सिंह
विज्ञापन
बुधवार को सभी नौ परीक्षा केंद्रों पर अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई है। कुल 27 परीक्षार्थियों ने किन्हीं कारणवश परीक्षा नहीं दी है। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करवाया गया। - राजीव मोहन पांडेय, जिला समन्वयक, सीबीएसई